Saif Ali Khan पर हुए हमले के केस में नया मोड़, आरोपी ने दायर की जमानत याचिका, कहा- सब फर्जी है, वो तो....

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी 025 को जानलेवा हमला हुआ था। एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर चाकू से 6 बार वार किया था। इस हादसे में एक्टर गंभीर रूप से घयाल हो गए थे और मुंबई के लीलावतर्ती अस्पताल में उनका इलाज भी चला था।

सैफ अली खान केस में नया मोड़
सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जिसने एक्टर को काफी गंभीर चोट पहुंचाई थी। आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले शरीफुल इस्लाम शहजाद है। खबर है कि आरोपी शरीफुल ने फिलहाल मुंबई के सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

Saif Ali Khan Attack Case

शरीफुल इस्लाम शहजाद ने किया ऐसा दावा

-शरीफुल इस्लाम शहजाद का दावा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। ये केस पूरी तरह से फर्जी है। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान पर उनके बांद्रा वाले घर में चोरी करने की कोशिश के दौरान हमला करने के आरोप में शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया गया था।

-वहीं गिरफ्तार होने के करीब 2 महीने बाद अब आरोपी ने जमानत के लिए याचिका दायर की है। आरोपी ने अपने वकील अजय गवली के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया है कि उसने कोई जुर्म नहीं किया है और उसके खिलाफ ये केस झूठा है। वो तो निर्दोष है।

आरोपी ने दायर की जमानत याचिका

जमानत याचिका में ये भी कहा गया है कि शहजाद ने जांच में पूरा सहयोग किया है और एफआईआर पूरी तरह से फेक है। उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। वकील ने कहा है कि कॉल रिकॉर्डिंग और सीसीटीव फुटेज जैसे जरूरी सबूत पहले ही प्रॉसीक्यूशन ने ले लिए थे। ऐसे में सबूतों से कोई छेड़छाड़ हो सके या फिर गवाह को जराया जा सके, ऐसा संभव नहीं है।

सैफ अली खान केस की सुनवाई

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शरीफुल इस्लाम शहजाद पर सैफ अली खान और उनकी स्टाफ गीता पर लकड़ी के हथियार और हेक्सा ब्लेड से हमला करने का आरोप है। इस हमले में एक्टर को गंभीर चोट आई थी। उनकी पीठ में चाकू का एक हिस्सा फंस गया था, जिस कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। वह करीब 5 दिन तक अस्पताल में भर्ती थे।

-जानकारी के अनुसार इस केस की सुनवाई बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। पुलिस को अभी इस केस की चार्जशीट फाइल करनी है और जल्द ही कोर्ट आरोपी की जमानत याचिका पर भी सुनवाई करेगा।

-आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के 60 घंटे बाद आरोपी को धर दबोचा था। उसके बाद आरोपी से काफी पूछताछ की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+