'घर रुका तो और बच्चे हो जाएंगे', सैफ की बात सुन रानी मुखर्जी की नहीं रुकी हंसी, वीडियो वायरल
'घर रहने का मौका मिला तो और बच्चे हो जाएंगे', सैफ की बात सुन रानी मुखर्जी की नहीं रुकी हंसी, वीडियो
मुंबई, 12 नवंबर: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी जल्दी फिल्म 'बंटी और बबली-2' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाग भी हैं। फिल्म की स्टारकास्ट टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची, तो वहां काफी मस्ती हुई। शो का एक प्रोमो सोनी टीवी ने शेयर किया है। जिसमें सैफ और रानी शो के होस्ट कपिल शर्मा से हंसी मजाक करते दिखे। सैफ ने इस दौरान कहा कि वो घर से दूर रहने के लिए ज्यादा फिल्में कर रहे हैं ताकि और बच्चे ना हों।

ज्यादा काम करने पर सैफ का मजेदार जवाब
शो होस्ट कपिल शर्मा ने ध्यान दिलाया कि सैफ अली खानइस साल तीन प्रोजेक्ट कर चुके हैं। तांडव और भूत पुलिस रिलीज हो चुकी है और अब बंटी और बबली 2 आने वाली है। कपिल ने सैफ से पूछा कि वह बैक-टू-बैक इतना सारा काम क्यों कर रहे हैं। इस पर सैफ ने हंसते हुए कहा, मुझे डर है कि अगर मैं घर पर रहा तो फिर एक और बच्चा हो सकता है। बता दें सैफ अली खान के चार बच्चे हैं।

रानी की शादी को लेकर भी की मजाक
सैफ ने रानी मुखर्जी के आदित्य चोपड़ा से शादी करने को लेकर भी मजाक की। उन्होंने कहा, मैंने और रानी ने साथ में यशराज की कई फिल्में कीं है। तो पहले हम दोनों साथ में इंतजार करते थे कि हमारा चैक कब मिलेगा। अब वह अकेले इंतजार करते हैं कि रानी कब उनका चैक काटकर देंगी।
19 नवंबर को आएगी फिल्म
सैफ और रानी की फिल्म बंटी और बबली 2 सिनेमाघरों में 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। दोनों कई सालों बाद साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, प्रेम चोपड़ा, असरानी, यशपाल शर्मा सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाग भी नजर आएंगे। फिल्म को वरुण वी शर्मा ने डायरेक्ट किया है। सैफ अली खान ने बंटी और बबली 2 के अलावा ओम राउत की आदिपुरुष की शूटिंग भी हाल ही में खत्म की है। जिसमें वो प्रभास और कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications