रानी मुखर्जी के साथ किसिंग सीन पर बोले सैफ अली खान, इतना खराब एक्‍सपीरियंस कभी नहीं रहा

मुंबई, 18 नवंबर: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिल्म 'बंटी और बबली-2' में नजर आने वाले है। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाग भी हैं। यशराज बैनर ने सैफ और रानी के बीच बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों फिल्म, करियर और अपने बारे में बातें कर रहे हैं। सैफ और रानी ने फिल्म हम तुम में किए अपने सीन को लेकर भी बात की है। सैफ का कहना है कि वो बहुत खराब अनुभव था, वहीं रानी ने भी इसे असहज करने वाला बताया।

किस सीन पर ये बोले सैफ और रानी

किस सीन पर ये बोले सैफ और रानी

यशराज फिल्म्स की ओर से बंटी और बबली 2 के प्रमोशन के लिए जारी सैफ और रानी का ये वीडियो काफी चर्चा में हैं। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी हम तुम के अपने किसिंग सीन के बारे में बात कर रहे हैं। सैफ अली खान ने सीन को लेकर कहा, उस दिन रानी मुझसे बहुत अदब से पेश आ रही थी। रानी ने मुझसे आकर कहा कि तुम डायरेक्टर से कह दो कि किसिंग सीन नहीं करना है। मैंने जवाब में कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। मेरे बॉस ने ये करने के लिए कहा है, मुझे करना पड़ेगा।

लगा था नहीं करना चाहिए किस सीन

लगा था नहीं करना चाहिए किस सीन

सैफ ने बताया कि तब भी हमें लगा था कि ये सीन करना चाहिए। सैफ के बाद रानी मुखर्जी आखिरकार कुछ झिझक के बाद मान गईं। सैफ ने कहा कि अब भी वो सीन शायद सिनेमा के इतिहास का सबसे गंदा किसिंग सीन माना जाएगा। हम दोनों ही स्क्रीन पर बेहद अहसज दिखाई दे रहे थे। ये बहुत ही खराब अनुभव था।

दर्शकों को खूब पसंद आई थी हम तुम

दर्शकों को खूब पसंद आई थी हम तुम

सैफ और रानी भले ही फिल्म 'हम तुम' में रोमांस करते हुए सहज ना रहे हों लेकिन दर्शकों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे और फिल्म हिट रही थी। फिल्म के लिए सैफ अली खान को अवॉर्ड मिला था।

लंबे समय बाद साथ दिखेंगे सैफ और रानी

लंबे समय बाद साथ दिखेंगे सैफ और रानी

सैफ और रानी काफी समय बाद फिर से पर्दे पर साथ दिखेंगे। सैफ और रानी की फिल्म बंटी और बबली-2 सिनेमाघरों में 19 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, प्रेम चोपड़ा, असरानी, यशपाल शर्मा सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाग भी नजर आएंगे। फिल्म को वरुण वी शर्मा ने डायरेक्ट किया है। सैफ अली खान ने बंटी और बबली 2 के अलावा ओम राउत की आदिपुरुष की शूटिंग भी हाल ही में खत्म की है। जिसमें वो प्रभास और कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+