'ये तो सचमुच सीता...' साईं पल्लवी ने क्यों खाई छोटे कपड़े ना पहनने की कसम? वायरल हो रहा ये बयान
साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड कलाकारों में से एक हैं। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कैसे ऑन स्क्रीन अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना है। पिछले कुछ सालों में साईं ने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। अब हाल ही में वे रणबीर कपूर संग 'रामायण' में नजर आने वाली हैं। इस बीच उनका एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कभी भी शॉर्ट ड्रेस ना पहनने की कसम खाई थी।
पिछले साल एक लोकल मीडिया को दिये इंटरव्यू में साईं पल्लवी ने अपने परिवार को लेकर खुलासा करते हुए कहा था कि वे शुरुआत में शॉर्ट्स पहनती थीं। घर पर आरामदायक रहने के लिए वे ऐसा करती थीं। मगर इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने कभी भी शॉर्ट्स ना पहनने का फैसला लिया। साईं ने जॉर्जिया में पढ़ाई के दौरान टैंगो भी सीखा।

इस समय एक्ट्रेस को एक स्लिट ड्रेस पहननी पड़ी। एक्ट्रेस कहती हैं कि उसी समय मैंने जॉर्जिया में टैंगो डांस किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मगर तब उन्हें जबरस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा कि वे इससे काफी परेशान हो गईं थीं और फिर उन्होंने शॉर्ट ड्रेस ना पहनने की कसम खा ली।
पिछले साल, साईं से पूछा गया था कि क्या वह जल्द ही पुष्पा: द राइज से ऊ अंतवा जैसा कोई आइटम नंबर करेंगी। इस सवाल पर उन्होंने सीधे तौर पर 'नहीं' में जवाब दिया। पल्लवी ने कहा कि छोटे कपड़ों के चलते वे आइटम सॉन्ग करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। ग्लैमरस वर्ल्ड से दूरी बनाए रखने वाली साईं ने कहा कि भले ही उन्हें मोटी रकम मिले, मगर वे ऐसे गाने नहीं करेंगी।
बताते चलें कि साई पल्लवी को आखिरी बार तेलुगु फिल्म विराट पर्वम और तमिल फिल्म गार्गी में देखा गया था, दोनों को क्रिटिक्स की भी तारीफ मिली। एक्ट्रेस फिल्मों से थोड़े समय के लिए ब्रेक पर हैं। वह अपनी अगली फिल्म के लिए शिवकार्तिकेयन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है और यह कमल हासन के प्रोडक्शन राज कमल फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
साईं पल्लवी के इस इंटरव्यू की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। वे जल्द ही नीतीश तिवारी की रामायण में माता सीता के रोल में भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस भी मान रहे हैं कि वे वाकई सीता जैसी ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications