Sahil Khan: पासपोर्ट जब्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी; महादेव बेटिंग ऐप केस में क्यों हुई साहिल खान की गिरफ्तारी
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान (Actor Sahil Khan) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बेटिंग ऐप केस में एक्टर को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। साहिल खान को आज (28 अप्रैल) कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत को खारिज कर दिया।
इसी के साथ उनका पासपोर्ट भी कोर्ट में सरेंडर हो गया है। साहिल खान को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। इससे पहले गुरुवार को भी उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई थी।

1 मई तक हिरासत में एक्टर
मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने एक्टर साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद कोर्ट ने उनको 1 मई तक हिरासत में भेज दिया है। मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था, जिसके बाद से उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने भागने की भी कोशिश की थी, लेकिन काफी लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने रविवार को पकड़ किया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें शिंदेवाड़ी कोर्ट में पेश किया, जहां एक्टर ने पासपोर्ट सरेंडर कर दिया।
जानिए क्यों हुई एक्टर की गिरफ्तारी
महादेव बेटिंग ऐप केस में साहिल खान पर आरोप है कि वो एक प्रमोटर के तौर पर ऐप को अन्य वेबसाइट पर प्रमोट कर रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने एफआईआर में साहिल पर कोई आरोप नहीं लगाया हैं।
बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप और द लायन बेटिंग ऐप से हुई एग्रीमेंट की कॉपी एक्टर की ओर से कोर्ट में सब्मिट कराई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेब होने के नाते एग्रीमेंट में साहिल खान की भूमिका बेहद सीमित थी। इसी के साथ एक्टर की तरफ से बैंक स्टेटमेंट्स भी जमा किए गए हैं।
मुंबई छोड़कर हुए फरार
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान मुंबई छोड़कर फरार हो गए थे, जिनको करीब 40 घंटे की भागदौड़ के बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा। बताया जा रहा था कि साहिल बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications