47 साल की उम्र में Sahil Khan ने की गुपचुप शादी, 21 साल की लड़की से हुआ प्यार, शेयर किया वीडियो

Sahil Khan Second Marriage: फिल्म 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' में बतौर लीड रोल में नजर आए साहिल खान ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया है। हालांकि इसके बावजूद वह फैंस से जु़ड़े रहने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी कि 47 साल की उम्र में एक्टर ने दूसरी शादी कर ली।

साहिल खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक बोट की सैर करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर के साथ नजर आ रही महिला बेहद रोमांटिक होती हुई नजर आ रही है। साहिल खान अपनी वीडियो में कहते हैं कि वह महिला उनकी पत्नी है। अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 Sahil Khan

साहिल खान ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "मैं यहां हूं और यह मेरी बेबी है #OneLifeOneLove, अधिक जानकारी के लिए मेरी स्टोरी देखें।" हालांकि अब तक एक्टर ने अपनी शादी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की और ना ही वीडियो में इस बारे में कुछ डिटेल में जानकारी दी। लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि, साहिल खान अक्सर सोशल मीडिया पर इस लड़की के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, साहिल की उम्र 47 साल की है और उन्होंने 21 साल की गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई है। हालांकि अब तक एक्टर की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि साहिल खान ने साल 2003 में निगार खान के साथ शादी की थी। लेकिन साल 2005 में ही दोनों का तलाक हो गया था।

साहिल खान ने साल 2001 में फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'एक्सक्यूज मी', 'डबल क्रॉस', 'अलादीन' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इन फिल्मों में उन्हें काफी पसंद किया गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। फिलहाल वह एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+