बॉलीवुड से फिर आई बुरी खबर,संगीतकार खय्याम की पत्नी और लोकप्रिय पार्श्व गायिका जगजीत कौर का निधन
मुंबई, 15 अगस्त। एक बार फिर से बॉलीवुड से बुरी खबर आई है। मशहूर संगीतकार खय्याम की पत्नी और मशहूर पार्श्व गायिका जगजीत कौर का आज सुबह निधन हो गया। 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली जगजीत कौर पिछले काफी दिनों से बीमारी और अकेलेपन से जूझ रही थीं। अपने पति खय्याम के निधन के बाद से वो एकाकी जीवन बीता रही थीं। खय्याम उन्हें अपनी उमराव जान कहते थे।

संगीतकार खय्याम की पत्नी और सिंगर जगजीत कौर का निधन
साल 1950 में उनका सिंगिग करियर शुरू हुआ था और फिल्म 'शगुन' के हिट गीत 'तुम अपना रंजो गम अपनी परेशानी मुझे दे दो' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली थी। लोक और शास्त्रीय संगीत से उन्हें खास लगाव था।

फ़िल्म जगत का पहला अंतरजातीय विवाह
दादर रेलवे स्टेशन पर उनकी पहली मुलाकात ख्यायाम से हुई थी लेकिन तब दोनों ही नहीं जानते थे कि जिंदगी के सफर पर अचानक मिले दोनों एक दिन हमसफर बन जाएंगे। कहा जाता है कि इन दोनों का विवाह भारतीय फ़िल्म जगत का पहला अंतरजातीय विवाह था।

फिल्म 'उमराव जान' के लिए मिला नेशनल अवार्ड
गौरतलब है कि पद्मविभूषण से सम्मानित मोहम्मद जहूर खय्याम साहब 'उमराव जान', 'बाजार', 'कभी-कभी', 'नूरी', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। खय्याम ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 वर्ष की आयु में की थी।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
वर्ष 1982 में आयी फिल्म उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसी फ़िल्म के लिए और फिल्म 'कभी कभी' लिए उन्होंने दो बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था।
ये हैं जगजीत कौर के हिट गीत
- 'खामोश ज़िन्दगी को अफसाना मिल गया' फिल्म दिल-ए-नादान
- 'पहले तो आँख मिलाना' फिल्म शोला और शबनम
- 'लाडी रे लाडी तुझसे आंख जो लाडी' फिल्म,शोला और शबनम
- "देखो देखो जी गोरी ससुराल चली" फिल्म, शगुन
- "तुम अपना रंज-ओ-ग़म अपनी परेशानी मुझे दे दो" फिल्म, शगुन
- "नैन मिलाके, प्यार जताके, आग लगा दी" फिल्म, मेरा भाई मेरा दुश्मन
- . "साडा चिदिया दा चम्बा वे" फिल्म, कभी-कभी
- "देख लो आज हमको जी भर के" फिल्म, बाज़ार
- "काहे को ब्याही विदेस" फिल्म, उमराव जान












Click it and Unblock the Notifications