सचिन तेंदुलकर के साथ था इस फेमस हीरोइन का अफेयर? कैसी थी इनकी लव स्टोरी, सामने आया ऐसा सच
Sachin Tendulkar Shilpa Shirodkar Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की मौत हो जाने की फेक खबर से लेकर उनके अफेयर्स तक की चर्चा इस समय जोरों पर हो रही है।
सचिन तेंदुलकर-शिल्पा शिरोडकर के अफेयर की चर्चा
इसी बीच सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर के अफेयर को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का नाम एक समय मीडिया की सुर्खियों में छाया था।

अंजलि मेहता को डेट कर रहे थे सचिन तेंदुलकर
ये वो दौर था जब सचिन तेंदुलकर की शादी नहीं हुई थी और वह अंजलि मेहता को डेट कर रहे थे। वहीं शिल्पा शिरोडकर भी उस वक्त सिंगल थीं। सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर के बीच रिलेशनशिप की बातें चारों तरफ फैल गई थीं। लोगों ने इस अफेयर को लेकर प्रतिक्रियाएं देनी भी शुरू कर दी थीं।
कैसे जुड़ा शिल्पा शिरोडकर और सचिन तेंदुलकर का नाम?
-शिल्पा शिरोडकर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सचिन तेंदुलकर से मुलाकात फिल्म 'हम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया था- मेरे कजिन ब्रदर और सचिन तेंदुलकर मुंबई के बांद्रा ईस्ट में साथ में क्रिकेट खेला करते थे। सचिन जिस मोहल्ले में रहते थे, वहीं मेरे कजिन ब्रदर भी रहते थे। इस कनेक्शन की वजह से हम पहली बार मिले थे।
-शिल्पा शिरोडकर ने आगे बताया था- मैं और सचिन तेंदुलकर सिर्फ दोस्त थे। उस समय सचिन और अंजलि एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन ये बात लोगों को पता नहीं थी। जब एक एक्ट्रेस किसी फेमस क्रिकेटर से मिलती है, तो बातें बनना आम है।
-शिल्पा शिरोडकर ने कहा- लोगों ने बिना सोचे समझे कह दिया कि मेरा और सचिन तेंदुलकर का अफेयर तल रहा है, जबकि मैं उनसे सिर्फ एक बार मिली थी।
सचिन तेंदुलकर ने कही थी ऐसी बात
सचिन तेंदुलकर ने भी इस अफवाह पर अपनी राय दी थी। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि उनके बारे में सबसे बेवकूफाना अफवाह कौन सी थी, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था- ये सुनना कि मैं और शिल्पा शिरोडकर रिलेशनशिप में थे, सबसे बेतुकी बात थी। इस एक बयान से उन्होंने अपने अफेयर के अफवाहों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया था।
शादी के बाद सचि और शिल्पा की अलग-अलग राहें
सचिन तेंदुलकर और अंजलि मेहता ने साल 1995 में शादी की थी और आज उनके दो बच्चे हैं। वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने साल 2000 में इन्वेस्टमेंट बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की थी और बेटी की मां बनने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेकर विदेश में सेटल हो गई थीं। बाद में उन्होंने बिग बॉस 18 के जरिए अभिनय में दोबारा वापसी की थी।
अनिल कपूर से भी जुड़ा था शिल्पा शिरोडकर का नाम
-आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर का नाम सिर्फ सचिन तेंदुलकर से ही नहीं, बल्कि एक्टर अनिल कपूर से भी जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कहा जाता है कि इस रिश्ते में दरार माधुरी दीक्षित के कारण आई थी। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-वहीं शिल्पा शिरोडकर ने ये जरूर माना था कि करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर ने उनकी काफी मदद की थी और उन्हें प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर्स से मिलवाया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications