सास-ससुर ने राखी सावंत के मुंह पर बंद किया घर का दरवाजा, गेट पर ही रोने लगीं एक्ट्रेस और फिर.....
Rakhi Sawant At Mysore: मैसूर में मौजूद राखी सावंत ने बताया है कि जब वह अपने ससुरालवालों ने मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं तो उन लोगों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया।

Rakhi Sawant At Mysore: सोशल मीडिया किवीन और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी सावंत इन दिनों पति आदिल खान दुरार्ना के खिलाफ केस कर चर्चा में आ गई हैं। वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर मारपीट, शोषण और पैसों के गबन का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उनके पति का शादी के बाद से किसी तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। राखी सावंत ने तो दावा किया है कि तनु उनके पति आदिल के बच्चे की मां बनने वाली है। फिलहाल आदिल खान न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं दूसरी तरफ एक ईरानी लड़की ने भी आदिल के खिलाफ मैसूर में रेप का केस दर्ज करवाया था। राखी सावंत उस लड़की को सपोर्ट करने के लिए अपनी नई दोस्त शर्लिन चोपड़ा के साथ मैसूर पहुंचीं हैं। सिर्फ इतना हीं मैसूर में राखी अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए पहुंची लेकिन राखी का कहना है कि उनके सास-ससुर ने उन्हें घर में घुसने ही नहीं दिया। यहां तक कि उन्हें अपनी बहू स्वीकार करने से भी मना कर दिया।

रेप केस में आया आदिल खान का नाम
आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट और शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। राखी ने कोर्ट में कहा है कि उनके पति आदिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा था। वहीं राखी ने पैपराजी को बताया था कि जब वह आदिल से कोर्ट में मिलीं तो उसने उन्हें धमकी दी थी कि जब भी वह बाहर आएंगे तो उन्हें देख लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिल को जल्द ही रेप केस में मैसूर की कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।
मैसूर में अपने ससुराल पहुंचीं राखी सावंत
इसी बीच मैसूर में मौजूद राखी सावंत ने बताया है कि जब वह अपने ससुरालवालों ने मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं तो उन लोगों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- मैंने सुबह सास-ससुर को फोन किया था तो उन्होंने मुझे खूब डांटा। मुझे खरी-खोटी सुनाई। वह लोग फोन पर कह रहे थे कि हमने तुम्हारी शादी नहीं करवाई है और तुम्हें स्वीकार भी नहीं करेंगे।
राखी ने कहा- मुझे वो लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं
इसके बाद राखी सावंत ने बताया कि उनके सास-ससुर ने उन्हें स्वीकारने से साफ मना कर दिया है। इतना ही नहीं जब वह अपने ससुराल पहुंचीं तो उन लोगों ने राखी के मुंह पर गेट बंद कर दिया और घर से चले गए। राखी ये बात करते हुए इमोशनल हो पड़ीं और फूट फूटकर रोने लगीं।
राखी ने लगाया था सास-ससुर पर आरोप
वहीं कुछ दिन पहले राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर कर अपने सास-ससुर पर भी कई आरोप लगाए थे। राखी सावंत ने उस वीडियो में कहा था- मैंने अपने ससुराल वालों को आदिल से अपनी कोर्ट मैरिज के सारे डॉक्युमेंट्स दिखा दिए थे। वो लोग पहले से ही जानते थे कि आदिल और मेरी शादी हो चुकी है। बावजूद इसके उन्होंने आदिल की किसी और से सगाई करवा दी थी। राखी ने वीडियो में ये भी कहा था कि वह जब भी सास-ससुर को फोन करती हैं तो वह लोग उनका फोन काट देते हैं।

साल 2022 में राखी ने आदिल से कर ली थी शादी
आपको बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। उस समय दोनों को हर जगह पर एकसाथ देखा जाता था। पैपराजी के सामने दोनों जमकर रोमांटिक पोज देते थे। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते थे। राखी अक्सर आदिल के साथ दुबई टूर पर भी जाती थी लेकिन जब से राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर ये बात सबके सामने रख दी थी कि आदिल से उन्होंने साल 2022 में ही शादी कर ली थी तब से दोनों के बीच परेशानियां शूरू होने लगी थीं।

आदिल पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
जानकारी के अनुसार राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर ये खुलासा कर दिया था कि वह और आदिल शादीशुदा हैं, लेकिन आदिल के कहने पर वह शादी की बात छुपाने को मजबूर हुई थीं। इसके कुछ दिन बाद ही राखी सावंत पैपराजी के सामने फूट फूटकर रोने लगी थिं कि उनकी शादी खतरे में है। इसके बाद राखी ने ये दावा कर सबको चौंका दिया था कि आदिल का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर है और वह तनु चंदेल नाम की एक लड़की को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications