9 साल की जेटशेन बनीं ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ की विनर, ट्रॉफी के साथ मिली इतने लाख की प्राइज मनी

सिक्किम की रहने वाली 9 साल की जेटशेन दोहना लामा ने सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

Sa Re Ga Ma Pa Li'l Champs 9 Winner: सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के सीजन 9 में विजेता का नाम घोषित कर दिया गया है। बता दें कि 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' की ट्रॉफी को सिक्किम की रहने वाली 9 साल की जेटशेन दोहना लामा ने अपने नाम कर ली है। इसी के साथ जालंधर के रहने वाले हर्ष सिकंदर फर्स्ट रनर-अप बनाया है। वहीं ज्ञानेश्वरी गाडगे को सेकेंड रनर-अप अनाउंस किया गया।

Jetshen Dohna Lama

सारेगामापा सीजन 9 की विनर बनी जेटशेन
3 महीने चले इस पूरे सीजन में कॉमेडियन भारती सिंह ने शो होस्ट कर सभी का मनोरंजन किया। तो वहीं, शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन जैसे सिंगर्स शो में बतौर जज नजर आए। इस पूरे सीजन में सभी कंटेस्टेंट ने अपनी मेहनत से मुकाबले का सामना किया। लेकिन, आखिर में जेटशेन दोहना लामा ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

जेटशेन को मिली इतनी मोटी रकम
9 साल की जेटशेन दोहना लामा को बतौर विजेता चुन लिया गया है। इसी के साथ जेटशेन को जज ने पुरस्कार से सम्मानित किया। जेटशेन को मोटी प्राइज मनी भी मिली है। इसमें उन्हें 10 लाख रुपये का इनाम मिला है। इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करना जेटशेन और उनके परिवार वालों के लिए एक गर्व का पल था।

10 लाख का क्या करेंगी जेटशेन?
जब जेटशेन से पूछा गया कि, वह 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ क्या करना चाहती है? तो उन्होंने पिंकविला से बातचीत के दौरान कहा, "मैं एक छोटा सा पप्पी खरीदना और घर पर एक स्विमिंग पूल बनाना चाहती हूं।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुंबई में रहना चाहती हैं और फिल्मों में गाना चाहती हैं, जेटशेन ने कहा, "पहले मैं सिक्किम जाऊंगी, अपनी शिक्षा पूरी करूंगी और फिर मैं वापस आऊंगी और अपनी सिंगिंग जारी रखूंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+