Russia-Ukraine Tension: जंग से दो दिन पहले यूक्रेन में थीं उर्वशी रोतैला, शेयर किया था ये Video

मुंबई, 25 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच इस वक्त युद्द चल रहा है।इस जंग में यूक्रेन पूरी तरह से अकेला पड़ गया है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ कर दिया है कि US और नाटो की सेना यूक्रेन में रूस के सैनिकों से लड़ने नहीं जाएंगीं, हालांकि उसने और यूरोपीय देशों ने रूस के खिलाफ कई कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। तो वहीं दूसरी ओर यूक्रेन में फंसे 18 हजार भारतीयों को निकालने में भारत लगा हुआ है तो वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रोतैला भी इस युद्ध में फंस सकती थीं लेकिन वक्त रहते उन्होंने उचित कदम उठाया और वो एक भयानक घटना की गिरफ्त में आने से बच गईं।

आज से दो दिन पहले उर्वशी यूक्रेन में ही थीं

आज से दो दिन पहले उर्वशी यूक्रेन में ही थीं

दरअसल आज से दो दिन पहले उर्वशी यूक्रेन में ही थीं और वहां वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जिसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था।

फिल्म 'द लेजेंड'

बता दें कि उर्वशी इन दिनों फिल्म 'द लेजेंड' को लेकर चर्चा में हैं, ये एक तमिल फिल्म हैं, उर्वशी इस फिल्म के जरिए तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसी फिल्म के कुछ हिस्से यूक्रेन में फिल्माए जाने थे, जिसके शूट के लिए उर्वशी यूक्रेन में थीं।

उर्वशी ने वक्त रहते ही यूक्रेन छोड़ दिया वरना

उर्वशी ने वक्त रहते ही यूक्रेन छोड़ दिया वरना

लेकिन उर्वशी ने वक्त रहते ही यूक्रेन छोड़ दिया वरना वो भी वहां फंस सकती थीं। आपको बता दें कि उर्वशी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें वो हमेशा की ही तरह काफी सुंदर नजर आ रही हैं, वीडियो में सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' का फेमस डायलॉग बैकग्राउंड में चल रहा है और वह यूक्रेन की सड़कों पर चल रही हैं और फिर वो फूलों को सूघंती हैं और फिर फूलों को सीने से लगा लेती हैं।

 'प्रकृति मां की तरह बनो और बिना शर्त से सभी से प्यार करो'

'प्रकृति मां की तरह बनो और बिना शर्त से सभी से प्यार करो'

उर्वशी रौतेला ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'शूटिंग से पहले टहलकर फ्रेश एयर लेना, समाचार और अपने फोन से डिस्कनेक्ट रहने से अच्छा कुछ नहीं है, हर जीवन महत्वपूर्ण है, प्रकृति मां की तरह बनो और बिना शर्त से सभी से प्यार करो'।

उर्वशी का आज जन्मदिन है...

खैर उर्वशी के यूक्रेन के वापस आने की खबर सुनकर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं और उन्होंने उनके स्वस्थ और कुशल पूर्वक रहने की कामना की है। आपको बता दें कि उर्वशी का आज जन्मदिन है और वो अपना ये खास दिन अपने परिवार वालों के साथ मालदीप में मना रही हैं।

अभी तक हमले में 137 लोगों के मारे जाने की खबर

गौरतलब है कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया था, जिसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर धावा बोल दिया। अभी तक इस हमले में 137 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+