'उन्हें कुछ हुआ तो मैं अनाथ हो जाऊंगी', 'गंदी बात' एक्ट्रेस नतालिया का यूक्रेन में फंसा परिवार

मुंबई, 26 फरवरी: यूक्रेन में शनिवार को तीसरे दिन रूस की ओर से बमबारी जारी है। युद्ध को लेकर यूक्रेन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया है कि रूस के हमले से अब तक 198 नागरिकों की मौत हो चुकी है। युद्ध के बीच यूक्रेन से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही है। ऐसे में यूक्रेन की रहने वाली बॉलीवुड और इंडियन टीवी एक्ट्रेस नतालिया कोझेनोवा (Nataliya Kozhenova) युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने परिवार को लेकर काफी घबराई हुईं है।

'गंदी बात' एक्ट्रेस नतालिया कोझेनोवा परेशान

'गंदी बात' एक्ट्रेस नतालिया कोझेनोवा परेशान

एक तरफ जहां यूक्रेन और रूस की लड़ाई ग्लोबल टेंशन बनी हुई है तो दूसरी तरफ 'गंदी बात' एक्ट्रेस नतालिया कोझेनोवा भी अपनी फैमिली को लेकर काफी टेंशन में है। लगभग 11 साल पहले एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत आईं एक्ट्रेस यूक्रेन की भयावह स्थिति को देखकर डरी हुई हैं, क्योंकि यूक्रेन में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और उनको परिवार एक भयानक मंजर का सामना कर रहा है।

'मेरी पूरी फैमिली घर में कैद'

'मेरी पूरी फैमिली घर में कैद'

हाल ही में ईटाइम्स से अपनी बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया, "मेरी पूरी फैमिली-जिसमें मेरी मां, मेरे स्टेप फादर, दो भाई और दो भतीजे हैं। वो यूक्रेन के रिवने शहर में रहते हैं। मेरे देश में स्थिति विकट है। रूसियों ने हम पर हमला किया है और कई शहरों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसी चमत्कार के लिए प्रार्थना कर रही एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि मैंने कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी मां से बात की थी।

परिवार को सता रहा मारे जाने का डर

परिवार को सता रहा मारे जाने का डर

वहीं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यूक्रेन मूल की एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां ने उनको बताया कि रूसी सैनिक उनके शहर में भी घुस रहे हैं और उन्हें घरों खाली करने और बम-विस्फोट शेल्टर में जाने के लिए कहा जा रहा है। नतालिया ने कहा कि मेरे परिवार ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है, क्योंकि उन्हें अपनी मौत की चिंता सता रही है। वहीं अपनी चिंता जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नेटवर्क की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है और मुझे डर है कि मैं अब उनसे कब मिलूंगी?

अपनी फैमिली को भारत लाना चाहती है नतालिया

अपनी फैमिली को भारत लाना चाहती है नतालिया

उन्होंने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि उनका परिवार भारत आ जाए, लेकिन ऐसा करने का कोई तरीका नहीं है। अगर मेरे परिवार को कुछ हुआ तो मैं अनाथ हो जाऊंगी। मेरे पास उनके अलावा कोई नहीं है। मुझे उम्मीद है कि भारत यूक्रेन का समर्थन करेगा। आपको बता दें कि नतालिया ने वेब शो 'गंदी बात' और 'अतिथि तुम कब जाओगे?' 'अंजुना बीच' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म भानुमति की शूटिंग पूरी की है। वो अर्जुन रामपाल के साथ अपकमिंग फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+