रुपाली गांगुली के सौतेली बेटी को नोटिस भेजने के मामले में नया मोड़, वकील सना रईस ने दिया चौंकाने वाला बयान

Rupali Ganguly Controversy: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो अनुपमा जल्द ही बंद होने वाला है। शूटिंग सेट पर लाइट मैन की मौत के बाद से ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

सौतेली बेटी के साथ रुपाली गांगुली का विवाद
दूसरी तरफ रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने भी एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए थे। रुपाली गांगुली पर आरोप लगाने वाली उनकी सौतेली बेटी ईशा पिछले कुछ वक्त से चुपचाप हो गई हैं। रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी के आरोपों से तंग आकर उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस जारी किया था।

Rupali Ganguly Controversy

रुपाली गांगुली की वकील सना रईस खान का बड़ा बयान
अब रुपाली गांगुली की वकील और 'बिग बॉस 17' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं सना रईस खान ने बताया है कि ईशा उनकी सौतेली मां के नोटिस का जवाब देने के लिए राजी नहीं हैं। रुपाली गांगुली की वकील सना रईस खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ईशा वर्मा एक्ट्रेस के 50 करोड़ के नोटिस का जवाब देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है।

रुपाली गांगुली को परेशान कर रही थीं ईशा
सना रईस खान ने ये भी बताया है कि ईशा वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सारी पोस्ट को डिलीट कर दी है। उनकी इस तरह की हरकत ही सबूत है कि वो गलत काम कर रही थीं। वो जानबूझकर अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली को परेशान कर रही थीं। उनका इमेज खराब कर रही थीं।

ईशा को 50 करोड़ की मानहानि का नोटिस
वहीं सना रईस खान ने आगे कहा है कि कानून का डंडा पड़ते ही ईशा वर्मा ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। सना ये भी बताया कि रुपाली गांगुली के अपनी सौतेली बेटी ईशा को 50 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजने के पीछे एक खास वजह थी।

रुपाली के बेटे रुद्रांश को बताया था नाजायज
सना रईस खान ने कहा- ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने रुपाली के बेटे रुद्रांश को नाजायज बता दिया था। जब एक्ट्रेस की इतनी ज्यादा बदनामी हो गई तब रुपाली ने मानहानि का नोटिस भेजने का फैसला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+