जब 'अनुपमा' को करनी पड़ी थी वेटर की नौकरी, बुटीक का भी किया काम, फिर ऐसे बनी टीवी की टॉप एक्ट्रेस
Rupali Ganguly Career: रुपाली गांगुली अब टीवी की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अनुपमा शो से उन्हें फैंस द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। आज भले ही वह घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा।
बता दें कि, रुपाली गांगुली के पिता डायरेक्टर अनिल गांगुली थे। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर चुना। जब वह 12 साल की थीं तो उस वक्त उनके पिता एक फिल्म बना रहे थे जिसके लिए उन्होंने अपनी बेटी यानी रुपाली गांगुली को ही कास्ट किया था। इसके बाद रुपाली ने फिल्मों में काम करना शुरू किया।

उन्होंने 'ऑफिशियल ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बातचीत के दौरान बताया था कि उनके पिता अनिल गांगुली की दो फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। इसकी वजह से काम मिलना बंद हो गया था और परिवार में आर्थिक दिक्कतें शुरू हो गई थीं। ऐसे में रुपाली ने फैसला किया वह अपने परिवार को सपोर्ट करेंगी और फिर उन्होंने वेटर बनकर तो कभी बुटीक का काम करके घर में आर्थिक मदद की।
रुपाली गांगुली ने बताया था कि एक बार वह जिस होटल में वेटर का काम करती थीं वहां उनके पिता आ गए थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने एडवर्टाइजमेंट में काम किया। इस दौरान मैं अपने पति अश्विन से मिली। उन्होंने बोला कि मुझे टीवी में ट्राई करना चाहिए फिर मैंने भी इस बारे में सोचा था।'
इसके बाद रुपाली और उनके परिवार वालों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आया और फिर उन्हें साल 2000 में टीवी सीरियल 'सुकन्या' का रोल मिला था। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें 'दिल है कि मानता नहीं', 'जिंदगी तेरी मेरी कहानी', 'संजीवनी', 'भाभी', 'साराभाई vs साराभाई', 'कहानी घर घर की', 'येस बॉस', 'बिग बॉस 1' से लेकर 'आपकी अंतरा' में काम किया। हालांकि अनुपमा से ज्यादा उन्हें काफी पहचान मिली।












Click it and Unblock the Notifications