Rupali Ganguly: क्या 'अनुपमा' के सेट पर रुपाली गांगुली ने किया खराब बर्ताव? को-एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
Rupali Ganguly: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस का उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के साथ पंगा चल रहा है।
रुपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ
ऐसे में टीवी के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है। रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

सौतेली बेटी के साथ चल रहा है विवाद
नवंबर 2024 में ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली पर उनका परिवार तोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं ईशा ने ये भी कहा था कि उनकी सौतेली मां रुपाली गांगुली उन्हें मानसिक रूप से भी परेशान करती हैं।
क्या अनुपमा ने सेट पर किया खराब बर्ताव?
-आपको बता दें कि रुपाली गांगुली इस समय 'अनुपमा' सीरियल में काम कर रही हैं। ये शो लंबे समय से चर्चा में है और टीवी का नंबर वन सीरियल बना हुआ है। कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि रुपाली गांगुली शो के सेट पर काफी खराब बर्ताव करती हैं।
-रुपाली गांगुली के रूड बिहेवियर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। अब शो में काम कर रहे शिवम खजूरिया ने इन खबरों पर अपान रिएक्शन दिया है।
कैसा है रुपाली गांगुली का बर्ताव?
-जूम के साथ बातचीत में शिवम खजूरिया ने कहा- मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि जैसा बिहेवियर मेरे साथ होना चाहिए था, वैसा सेट पर नहीं हो रहा है। हर शख्स की अपनी एक अलग राय होती है। सभी का हर किसी से अलग बॉन्ड भी होता है।
-शिवम ने आगे कहा- मैंने कभी भी रुपाली गांगुली को 'अनुपमा' के सेट पर किसी के भी साथ भी रूड होते नहीं देखा है। पर्सनली मैंने ऐसा कभी फील नहीं किया और न ही मैंने ऐसा सेट पर होते देखा। मैं खुद से लोगों को जज करता हूं, किसी और की राय नहीं लेता हूं।
-शिवम खजूरिया ने कहा- कोई क्या कह रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं ये देखता हूं कोई मेरे साथ कैसा बिहेव किया जा रहा है। इसी वजह से मैंने कुछ भी अजीब या अलग फील नहीं किया। मैंने ऐसा अनुपमा के सेट पर कुछ भी नहीं देखा है।
शो में कौन सा किरदार निभाते हैं शिवम खजूरिया?
आपको बता दें कि शिवम खजूरिया 'अनुपमा' शो में प्रेम के रोल में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस शो को ज्वॉइन किया था। वह इस शो में लीड एक्टर का किरदार निभा रहे हैं। इस शो में उन्होंने अनुपमा की बेटी राही से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications