Video:'साफ दिख रहा है बेबी बंप', ऐश्वर्या राय बच्चन के पहनावे को देखकर बोले यूजर्स

मुंबई 27 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद चील जैसी आंखों वाले फैंस दावा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

यूजर्स ने किया ऐश के प्रेग्नेंट होने का दावा

यूजर्स ने किया ऐश के प्रेग्नेंट होने का दावा

दरअसल, बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ओरछा पहुंची थी, जिसके लिए उन्होंने मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से फ्लाइट ली थी। इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी इस टूर की वीडियो और फोटो वायरल हो गई, लेकिन इस बीच जिस बात पर लोगों का ध्यान गया, वो ऐश की ब्लैक लूज ड्रेस और प्रेग्नेंट होने का दावा।

यूजर्स बोले- साफ दिखाई दे रहा बेबी बंप

यूजर्स बोले- साफ दिखाई दे रहा बेबी बंप

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में यह अफवाहें एक फिर से तब जोर पकड़ने लगी, जब ऐश्वर्या राय बच्चन को मुंबई के एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। अभिनेत्री का ऑल-ब्लैक ड्रेस लुक काफी खूबसूरत लग रहा था और हमेशा की तरह ब्यूटीफुल लग रही थीं। इधर, वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए कि उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

ऐश्वर्या प्रेग्नेंट होंगी, क्योंकि...

ऐश्वर्या प्रेग्नेंट होंगी, क्योंकि...

ऐश की इस वायरल वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स ने पूछ कि क्या वे प्रेग्नेंट हैं? फैंस ने उनके लुक के अलावा कमेंट करते हुए बहुत सारे सवाल प्रेग्नेंट होने को लेकर किए। एक यूजर ने ऐसा लिखा, लगता है कि वह प्रेग्नेंट हैं, यह एक गुड न्यूज है। वहीं एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि उनका बेबी बंप अब साफ दिख रहा है। एक तीसरे फैन ने कमेंट किया ऐश्वर्या प्रेग्नेंट होंगी...क्योंकि वो इतनी मोटी नहीं हो सकती।

क्या दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहीं है ऐश?

क्या दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहीं है ऐश?

ऐश का यह वीडियो पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसको अब तक करीब 14 हजार लोगों ने देखा हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश ने ब्लैक ड्रेस पहन हुए नजर आ रही हैं। वहीं अगर ये अफवाहें सच होती हैं तो ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंन के लिए वास्तव में उत्साहित होने वाली खबर हैं। आप भी देखिए ऐश का नया वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+