कौन हैं Ruhi Singh जिनके व्हाट्सऐप चैट हुए Leak? 'गंदे मैसेजेस' ने मचाया हंगामा, पुलिस हुई शॉक्ड, क्या हुई बात
Ruhi Singh WhatsApp Chat Leaked: फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आ चुकीं मॉडल-एक्ट्रेस रूही सिंह इन दिनों एक गंभीर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। किसी अज्ञात शख्स ने उनका नाम और पहचान इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर डबल मीनिंग चैटिंग शुरू कर दी। इन फर्जी चैट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिसके बाद खुद रूही सिंह को सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
रूही सिंह के साथ चौंकाने वाला हादसा
आपको बता दें कि रूही सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन व्हाट्सऐप चैट्स को शेयर करते हुए साफ कहा है कि ये मैसेज उनके नहीं हैं बल्कि कोई उनकी पहचान का दुरुपयोग कर रहा है।

रूही सिंह ने फर्जी चैट्स के स्क्रीनशॉट किए थे शेयर
-गत 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रूही सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए उस व्हाट्सऐप नंबर की जानकारी शेयर की थी, जिससे लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे थे। उन्होंने साफ लिखा है कि ये नंबर उनका नहीं है और लोगों से अपील की है कि वह इस नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
-रूही सिंह ने फर्जी चैट्स के स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा- ये मैं नहीं हूं। अगर आपको भी इस तरह के घटिया और बेहूदा मैसेज मिलें तो तुरंत ब्लॉक कर दें। मैं इस मामले में पुलिस और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करा रही हूं। साथ ही उन्होंने उस व्यक्ति को मैसेज देते हुए लिखा है कि किसी की पहचान चुराने के बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान दे।

फर्जी मैसेज में क्या लिखा था?
-शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में एक मैसेज में फोटोशूट के बहाने बेहद आपत्तिजनक और डबल मीनिंग बातें लिखी गई थीं। मैसेज में मस्ती साइड, बेबी साइड और रियल साइड जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे ये साफ होता है कि चैट जानबूझकर भ्रामक और अशोभनीय बनाई गई थी।
-रूही सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने फैंस और फॉलोअर्स से अपील की है कि ऐसे किसी भी नंबर या मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत रिपोर्ट करें।
कौन हैं रूही सिंह?
-रूही सिंह एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ब्यूटी पेजेंट से अपने करियर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे फिल्मों व वेब सीरीज की दुनिया में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
-मॉडलिंग, एक्टिंग और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर देश का प्रतिनिधित्व, रूही का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। रूही सिंह ने सबसे पहले साल 2011 में 'फेमिना मिस इंडिया ईस्ट' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही ।
-इसके बाद रूही सिंह ने साल 2012 में 'फेमिना मिस इंडिया' में भाग लेकर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई थी। इसी साल उन्हें एक बड़ा मौका मिला, जब उन्होंने मियामी में आयोजित मिस यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस मंच ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी।
-रूही सिंह चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'The World Before Her' का हिस्सा भी रही हैं। ये डॉक्यूमेंट्री भारत में ब्यूटी पेजेंट और सामाजिक वास्तविकताओं के बीच के विरोधाभास को दिखाती है। खास बात ये रही कि इस डॉक्यूमेंट्री को एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला, जिससे रूही का नाम वैश्विक स्तर पर भी सुर्खियों में आया।
-रूही सिंह ने साल 2015 में मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल' से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह कई वेब सीरीज में नजर आईं जैसे 'स्पॉटलाइट', 'परछाई', 'बैंग बैंग', 'रनअवे लुगाई' और 'चक्रव्यूह'।
साइबर फ्रॉड से सावधान रहने का मैसेज
रूही सिंह के साथ हुई ये घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि डिजिटल दुनिया में पहचान का दुरुपयोग कितनी आसानी से हो सकता है। एक्ट्रेस ने अपने अनुभव के जरिए लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने का मैसेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications