शादी के 5 साल बाद मां बनने जा रही हैं रुबीना दिलैक, प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में किया ये काम
Rubina Dilaik Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इस समय अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को पूरी तरह से इन्जॉय कर रही हैं। रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला जल्द ही ट्विंस बच्चों के पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात को लेकर दोनों काफी बेहद उत्साहित हैं। वहीं डिलीवरी से पहले रुबीना ने अपने घर पर पति और फैमिली के साथ छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रुबीना दिलैक ने डिलीवरी से पहले किया सेलिब्रेशन
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरेंऔर वीडियोज शेयर किए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में जल्द ही पापा बनने की खुशी को जाहिर करने वाले अभिनव शुक्ला बड़े ही प्यार से अपनी पत्नी रुबीना के बेबी बंप को सहलाते हुए और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव अपनी प्रेग्नेंट पत्नी रुबीना के लिए एक यमी चॉकलेट केक भी लेकर आए हैं।

पति ने रुबीना को खिलाया चॉकलेट केक
इस केक को लाल गुलाबों से सजाया गया था और उस पर सफेद क्रीम से लिखा हुआ था- ऑल द बेस्ट। वीडियो में अभिनव और रुबीना को केक काटते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में रुबीना के मम्मी-पापा और बहन-जीजा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा है- एक परिवार ही वह चीज है जिसकी हम सभी को जरूरत है...मेरे इनक्रेडिबल हसबैंड, प्यारे माता-पिता और मेरे रेग्यूलर चीयरलीडर्स ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा के लिए मैं हमेशा ग्रेटफुल हूं।
शादी के पांच साल बाद पैरेंट्स बन रहे हैं रुबीना-अभिनव
आपको बता दें कि रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में हैं। इस महीने के अंत तक ही उनकी डिलीवरी होने वाली है। एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं। ये कपल शादी के पांच साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications