हैदराबाद पहुंचे जूनियर एनटीआर, कहा-मुझे RRR पर बहुत गर्व महसूस हो रहा

RRR के अभिनेता जूनियर एनटीआर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मैं RRR को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय को धन्यवाद देना चाहता हूं।

oscar

Naatu Naatu wins Oscar Award: फिल्म मेकर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) की बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी और डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ फिल्म की स्टारकास्ट जूनियर एनटीआर-रामचरण भी इवेंट में मौजूद थे। ऐसे में अवॅार्ड जीतने के बाद जूनियर एनटीआर हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर अपनी खुशी जाहिर की।

बुधवार तड़के ऑस्कर जीतने के बाद RRR एक्टर जूनियर एनटीआर हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां फैंस और मीडिया ने उनको घेर लिया। जूनियर एनटीआर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उन्होंने 'नाटू-नाटू' गाने के ऑस्कर जीतने को लेकर कहा कि एमएम कीरावनी और चंद्र बोस को ऑस्कर अवॉर्ड स्वीकार करते हुए देखना सबसे अच्छा पल था। मुझे RRR पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

जूनियर एनटीआर ने कहा कि दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के प्यार के बिना यह जीत संभव नहीं थी। एक्टर ने कहा कि मैं RRR को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय को धन्यवाद देना चाहता हूं, यह पुरस्कार (ऑस्कर) जो हमने जीता है वह दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्यार से ही संभव हो पाया है।

वहीं नाटू-नाटू गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने कहा कि ऑस्कर जीतने के बाद जब कीरावनी सर और चंद्रबोस बाहर आए तो केरावनी सर ने मुझे गले लगाया, मैं उस पल में कितना धन्य महसूस कर रहा था मैं उसे बयां नहीं कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+