Rowdy Boys: अनुपमा परमेश्वरन के Liplock सीन पर भड़के लोग, कभी बुमराह से जुड़ा था नाम

मुंबई, 13 जनवरी। एक बार फिर से साउथ की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक अनुपमा परमेश्वरन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह हैं फिल्म Rowdy Boys, जिसमें वो पहली बार लिपलॉक सीन देती नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके साथ एक्टर आशीष रेड्डी हैं, जो कि इस फिल्म के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं। मालूम हो आशीष इसी फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू के भतीजे हैं। फिल्म 'पोंगल' के मौके पर शुक्रवार को रिलीज हो रही है लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग अनुपमा परमेश्वरन पर नाराज हो रहे हैं।

अनुपमा परमेश्वरन के Liplock सीन पर भड़के लोग

अनुपमा परमेश्वरन के Liplock सीन पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर काफी लोग अनुपमा परमेश्वरन के खिलाफ बातें लिख रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें नए एक्टर के साथ इस तरह से सीन देने की जरूरत क्या थी? क्या एक स्टार किड्स को हर तरह से हाईलाइट करने के लिए इस तरह का सीन भरा गया है? लोग केवल अनुपमा पर ही नाराज नहीं हो रहे हैं बल्कि वो फिल्ममेकर्स पर भी नाराजगी दिखा रहे हैं। लेकिन निगेटिव कमेंट देने के बावजूद फिल्म का ट्रेलर बार-बार देखा जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह से जुड़ा था अनुपमा का नाम

जसप्रीत बुमराह से जुड़ा था अनुपमा का नाम

मालूम हो कि साउथ अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और स्टाइल को लेकर चर्चित रहती हैं। कुछ वक्त पहले उनका नाम भारत के स्टार प्लेयर जसप्रीत बुमराह के साथ भी जुड़ा था। लोगों ने उनकी और बुमराह की शादी की खबर उड़ा दी थी, बात जब बहुत बढ़ गई तो अनुपमा परमेश्वरन की मां ने मीडिया में आकर इस बात का खंडन किया था और कहा था शादी को लेकर जो भी बातें हो रही हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं।

 क्यों उड़ी बुमराह से शादी की खबर?

क्यों उड़ी बुमराह से शादी की खबर?

ये बात बुमराह की शादी से पहले की है, दरअसल बुमराह ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी, उन्होंने अपनी छुट्टी में कारण पर्सनल बताया था। इधर बुमराह ने छुट्टी मांगी और उधर अभिनेत्री अनुपमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'हैप्पी हॉलीडे स्टेटस' पोस्ट कर दिया। बस इसी के बाद से ये हलचल मच गई कि ये दोनों छुट्टी लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 टीवी एंकर संजना गणेशन से की बुमराह ने शादी

टीवी एंकर संजना गणेशन से की बुमराह ने शादी

लेकिन बुमराह का दिल अनुपमा परमेश्वरन पर नहीं बल्कि टीवी एंकर संजना गणेशन पर आया था , दोनों ने पिछले साल मार्च में गोवा में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में सात फेरे लिए थे। अब बुमराह और अनुष्का के रिलेशनशिप की खबरें क्यों उड़ी? ये आज तक क्लीयर नहीं है, हालांकि दोनों को कभी भी सार्वजनिक रूप से कहीं भी साथ नहीं देखा गया।

टॉलीवुड का चर्चित चेहरा हैं अनुपमा

टॉलीवुड का चर्चित चेहरा हैं अनुपमा

मालूम हो कि हुस्न की मल्लिका अनुपमा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वो टॉलीवुड का भी चर्चित चेहरा हैं, वो सोशल मीडिया की काफी एक्टिव सदस्य हैं, अनुपमा ने 2015 में 'प्रेमम' नाम की फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। अपने छोटे से करियर में वो बेस्ट अभिनेत्री के लिए 7 बार अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं जिसमें दो बार वो अवॉर्ड जीत भी चुकी हैं। ये अवॉर्ड अनुपमा ने 'प्रेमम' और 'अ...आ' के लिए जीते हैं।

यहां देखें ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+