'Romanticc Tukde फिल्म नहीं एक जर्नी है', मांझी-द माउंटेन मैन वाले राईटर ने कही खास बात

Romanticc Tukde: फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' के जरिए घर-घर मशहूर हुए लेखक शहजाद अहमद और वरदराज स्वामी एक बार फिर से दर्शकों को चौंकाने जा रहे हैं। जी हां फिल्म 'रोमांटिक टुकड़े' के जरिए वो दर्शकों को 90 के दशक वाले सिनेमा के सच से रूबरू करवाएंगे और इसी वजह से फिल्म की पूरी टीम इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Romanticc Tukde

शुक्रवार यानी की 3 नवंबर को 150 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में आपको 90 के दशक से लेकर अब तक के सिनेमा जगत के बदलावों का सफर देखने को मिलेगा।ये फिल्म लोगों को उस वक्त से मुखातिब कराएगी जब फिल्मों के टिकट ब्लैक में बिका करते थे।

'मैंने फिल्म को रीयल बनाने की पूरी कोशिश की है...'

फिल्म के बारे में लेखक शहजाद अहमद ने कहा कि 'मैंने फिल्म को रीयल बनाने की पूरी कोशिश की है लेकिन यहां एक बात आपसे से जरूर कहना चाहता हूं, मैंने जो भी लिखा है, उसे दस गुना ज्यादा अच्छा वर्चुअलाइज डायरेक्टर वरदराज स्वामी ने किया है, मुझे लगता है कि ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि इस फिल्म में मनोरंजन के साथ सोसायटी के लिए एक खास संदेश भी है।'

'Romanticc Tukde unexposed, untold कहानी'

तो वहीं फिल्म के डायरेक्टर वरदराज स्वामी ने कहा कि 'Romanticc Tukde Unexposed, Untold कहानी है क्योंकि ये सिनेमा के दर्शकों की कहानी है, इसमें जोश, ऊर्जा, सत्यता और संदेश के साथ लोगों के दर्द भी देखने को मिलेगा। मुझे ऐसा लगता है कि ये दर्शकों के दिलों पर असर करेगी, ये एक खूबसूरत जर्नी है।'

'रोमांटिक टुकड़े' में हैं ये कलाकार

आपको बता दें कि फिल्म 'रोमांटिक टुकड़े' में पंकज बेरी, निकुंज मलिक, अमिया अमित कश्यप, विवेकानंद झा, भक्ति पुंजानी, ब्रजेश झा और धामा वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है तो वहीं फिल्म के निर्माता विजय बंसल और प्रिया बंसल हैं, फिल्म का संगीत तुतुल भट्टाचार्य ने दिया है।

बिहार के बेगुसराय में हुई है फिल्म की शूटिंग

फिल्म‌ के गाने पीयूष मिश्रा और केतन मेहता ने लिखे हैं तो वहीं फिल्म के सह-निर्माता आसिफ खान और वेदर फिल्म्स हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के बेगुसराय जिले और मुंबई के कई लोकप्रिय स्थानों में की गई है। फिल्म की पूरी यूनिट को भरोसा है कि ये फिल्म लोगों के दिल को छू लेगी। देखते हैं फिल्म की रिलीज के बाद दर्शक इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+