क्या आपने देखा 'पंचायत' का रोमांटिक पल, कैसे प्यार में डूब रहे थे सचिव जी और रिंकी, वीडियो हुआ वायरल
Panchayat Video: 'पंचायत' वेब सीरीज ने लोगों का खूब एंटरटेनमेट किया और जमकर हंसाया भी। इस फेमस वेब सीरीज को द वायरल फीवर ने बनाया है। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस सीरीज के दो भाग हैं जिसमें से दूसरे पार्ट में सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार और रिंकी यानी संविका के रोमांस ने लोगों का दिल जीत लिया था। लोगों ने दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।
'पंचायत' का रोमांटिक वीडियो
'पंचायत' की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और रिंकी (संविका) द्वारा एक साथ बिताए गए सभी क्षणों का संकलन किया और इसका एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

वीडियो में दिखाए गए सचिव जी-रिंकी के रोमांटिक पल
इस वीडिया में वो सारे पल मौजूद हैं जब सचिव जी और रिंकी अपने रोमांस के बारे में सोचते हुए हंसे, खिलखिलाए और एक-दूसरे को घूरते भी रहे। हालांकि अभी तक उनके प्यार को सही तरीके से दिखाया नहीं जा सका है और इसके लिए लोगों को सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार है।
रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी
'पंचायत' वेब सीरीज के दूसरे पार्ट में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी शुरू ही हुई थई लेकिन ये अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि इन दोनों का रोमांस जारी रहे और ये हमेशा एक दूसरे के साथ रह सकें। आपको बता दें कि सचिव जी और रिंकी का प्यार खूब परवान चढ़ा था और लोगों को खूब पसंद भी आया था। खासतौर पर लोग रिंकी को लेकर काफी चर्चा कर रहे थे।
रिंकी नाम सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
लोगों ने रिंकी के रील और रियल लाइफ को जानने के लिए गूगल पर खूब सर्च भी किया था। रिंकी नाम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था। ये इंटरनेट पर काफी समय तक ट्रेंड कर रहा था। आपको बता दें कि पंचायत वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार और संविका के अलावा रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता राजवार भी नजर आए। इस वेब सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं।
'पंचायत' वेब सीरीज की कहानी
इस वेब सीरीज की कहानी इंजीनियरिंग किए हुए एक लड़के की है जो बेहतर नौकरी की तलाश में ग्राम पंचायत का सचिव बनकर उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में जाता है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में स्थित एक वास्तविक पंचायत कार्यालय में इस सीरीज की शूटिंग की गई थी। आपको बता दें कि सीहोर जिला भोपाल से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।












Click it and Unblock the Notifications