सी बीच पर दिखा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का दमदार रोमांस, बर्थडे पर इस तरह से प्यार में डूबा ये कपल
Katrina Kaif Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने गत 16 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे मनाया है। इस खास मौके पर पति विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के लिए सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि पत्नी कैटरीना कैफ के जन्मदिन के अवसर पर विक्की कौशल ने उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ये कपल रोमांटिक होता नजर आ रहा है।
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह पत्नी कैटरीना कैफ के साथ वेकेशन पर नजर आ रहे हैं। समुद्र की लहरों के बीच दोनों का रोमांस देखकर हर कोई बहुत खुश हो रहा है और इस कपल के बीच की प्यार की जमकर तारीफ कर रहा है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सी बीच पर रामंटिक हुए कैटरीना और विक्की कौशल
जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ के बर्थडे से ठीक पहले दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। तभी लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास जगह पर जा रहे हैं। अब विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ पर प्यार बरसाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों बीच पर एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक भी हो रहे हैं।
लोगों ने कैटरीना कैफ को दी बधाई
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स दोस्तों तक ने उन्हें बधाई दी है। इसी कड़ी में कैटरीना कैफ के देवर ने भी अपनी भाभी के बर्थडे पर क्यूट सा पोस्ट शेयर किया था। विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल ने भाभी कैटरीना के लिए लिखा था- हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी की कूल और शानदार लेडी को। कैटरीना कैफ आपको ढेर सारा प्यार और झप्पी।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी
जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक सीक्रेट रखा था। उनकी आशदी की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications