रोहित शर्मा को कहा 'मोटा' तो जावेद अख्तर पर भड़के लोग, गीतकार ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- तुम नीच इंसान हो

Javed Akhtar On Rohit Sharma: बॉलीवुड के फेमस गीतकार जावेद अख्तर इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली की तारीफ की है। लेकिन उससे पहले ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विराट कोहली को जावेद अख्तर ने दी बधाई
गीतकार जावेद अख्तर ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा है- एक बार फिर विराट ने साबित कर दिया है कि वह आज के भारतीय क्रिकेट भवन का सबसे मजबूत स्तंभ है!!! सलाम!!

Javed Akhtar On Rohit Sharma

जावेद अख्तर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है

वहीं इस पोस्ट के बाद से जावेद अख्तर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगर विराट सबसे मजबूत स्तंभ हैं, तो रोहित शर्मा कौन हैं? सबसे भारी स्तंभ? वहीं एक और शख्स ने लिखा है- शर्म आनी चाहिए जावेद साहब, भारतीय कप्तान को मोटा कहने के लिए।

जावेद अख्तर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

-इसके बाद जावेद अख्तर भी भड़क गए और उन्होंने झूठे आरोप के लिए सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर खिंचाई की है। गीतकार ने लिखा है- चुप रहो, तुम कॉकरोच हो। मैं रोहित शर्मा और टेस्ट इतिहास के सभी महान भारतीय क्रिकेटरों का बहुत सम्मान करता हूं।

-तुम किस तरह के नीच और झूठे इंसान हो जो दावा करते हो कि मैंने कभी रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ी की गरिमा के खिलाफ बात की है? कभी सोचो तुम इतने घटिया और गंदे आदमी क्यों हो।

कांग्रेस नेता ने रोहित शर्मा को कहा था 'मोटा'

-ये मामला तब शुरू हुआ था जब कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को वजन कम करने का सुझाव दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं।

-शमा मोहम्मद ने कहा था- रोहित शर्मा को अपना वजन कम करने की जरूरत है। वह भारत के अब तक के सबसे इनइंप्रेसिव कप्तान हैं। दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में उनमें ऐसा क्या है। वह एक औसत दर्जे के कप्तान होने के साथ-साथ एक औसत दर्जे के खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला है।

-आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के इस पोस्ट से लोग भड़क गए थे जिसके कारण उन्हें इसे डिलीट करना पड़ा था।

जावेद अख्तर को लोगों ने किया था ट्रोल

-वहीं इससे पहले जब जावेद अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाया था, तो उन्हें लोगों के घटिया कमेंट्स का सामना करना पड़ा था।

-उस समय जावेद अख्तर के लिए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था- जावेद अख्तर, बाबर का बाप कोहली है। बोलो- जय श्री राम। इस कमेंट का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा था- मैं तो सिर्फ यही कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो देश प्रेम क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+