सलमान खान की 'सिकंदर' से जुड़ा इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का नाम, ICC ने इसे बताया 'भारत के सिकंदर'

Salman Khan Connection With Rohit Sharma: सलमान खान की फिल्म सिकंदर के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगदास के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली है, और फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। अब इस क्रेज का असर क्रिकेट की दुनिया में भी दिख रहा है।

जिस तरह दर्शक सलमान खान को अपने सिकंदर के रूप में देख रहे हैं, वैसे ही क्रिकेट फैंस ने भी अपने सिकंदर को ढूंढ लिया है - और वो हैं रोहित शर्मा। हाल ही में रोहित ने टीम इंडिया को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जितवाई, और इसी मौके पर ICC हिंदी ने रोहित शर्मा का एक एनिमेटेड पोस्टर शेयर किया, जिस पर बड़े अक्षरों में सिकंदर लिखा हुआ था।

Salman Khan Connection With Rohit Sharma

ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गया और फैंस ने फिल्म के हीरोइक अंदाज और रोहित की लीडरशिप के बीच गजब की समानता जोड़ दी। इस तरह रोहित शर्मा क्रिकेट के असली सिकंदर बन गए हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भारत का सिकंदर #ChampionsTrophy"

सिकंदर का टीजर और इसके गाने 'जोहरा जबीं' और 'बम बम भोले' रिलीज़ होते ही चार्टबस्टर बन गए हैं। इन गानों की एनर्जेटिक बीट्स और कैची ट्यून्स ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। सलमान खान की इस मच अवेटेड एक्शन एंटरटेनर को लेकर फैंस का क्रेज अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है।

'सिकंदर' का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट भी अपने चरम पर है। सलमान खान इस बार ईद 2025 पर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं, उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही ये फिल्म एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म से जुड़े और भी कई बड़े सरप्राइज़ का खुलासा होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+