क्या सच में मुंहबोले भाई के साथ रिलेशन में हैं निशा, खुद रोहित साटिया ने तोड़ी चुप्पी, करण को लेकर कही ये बात

क्या सच में मुंहबोले भाई के साथ रिलेशन में हैं निशा रावल, खुद रोहित साटिया ने तोड़ी चुप्पी, करण को लेकर कही ये बात

मुंबई, 16 अगस्त: हाल ही में लोकप्रिय टीवी अभिनेता करण मेहरा ने अपनी एक्स पत्नी निशा रावल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। करण मेहरा ने हाल ही के अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि निशा रावल का उनके मुंहबोले भाई रोहित साटिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार करण मेहरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए निशा पर आरोप लगाए और दावा किया कि वह मुंबई में रोहित साटिया के साथ उनके घर पर रह रही है। 39 वर्षीय करण ने आरोप लगाया कि रोहित निशा के 'मुंह बोला भाई' हैं और उन्होंने उनकी शादी में उनका कन्यादान भी किया था। अब खुद रोहित साटिया ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

रोहिता साटिया ने कहा-करण से पूछो MM लड़की कौन है?

रोहिता साटिया ने कहा-करण से पूछो MM लड़की कौन है?

रोहित ने एक पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा कि करण ने उन्हें मामले में घसीटा और निशा के साथ संबंध होने के उनके दावों का खंडन किया है। रोहित ने आरोप लगाया कि करण मेहरा के जीवन में एक लड़की है, जो निशा रावल के साथ उसके अलग होने के पीछे जिम्मेदार है।

रोहित साटिया ने ईटाइम्स से कहा, "करण से पूछो कि एमएम (MM) कौन है। वे पहले अक्षर हैं जो मैं दे रहा हूं। उनके जीवन में एक लड़की एमएम है। मैं अब उसका नाम नहीं बता रहा हूं।"

'MM की वजह से ही करण और निशा अलग हुए...'

'MM की वजह से ही करण और निशा अलग हुए...'

यह पूछे जाने पर कि क्या एमएम उनके अलग होने का कारण था, रोहित ने पोर्टल से कहा, "वही एक कारण थी, जिसकी वजह से करण और निशा अलग हुए।" रोहित ने कहा कि करण द्वारा उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जो लगाया गया है, उससे उनकी प्रतिष्ठा खराब हो रही है। उन्होंने दावा किया कि वह अपने वकीलों के साथ बातचीत कर रहे हैं और अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्पष्ट करने के लिए जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

निशा रावल टिप्पणी करने से कर दिया है मना

निशा रावल टिप्पणी करने से कर दिया है मना

वहीं निशा रावल ने करण मेहरा के लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करने से साफ-साफ मना कर दिया है। निशा के 'राखी भाई' रोहित ने आखिरकार इस मामले पर खुल कर बात की और करण के आरोपों से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि करण के जीवन में प्रवेश करने से पहले वह निशा रावल को जानते थे।

करण ने कहा था- मैं चुप था क्योंकि मेरे पास सबूत नहीं था

करण ने कहा था- मैं चुप था क्योंकि मेरे पास सबूत नहीं था

करण मेहरा ने कहा था कि वह इसलिए चुप थे क्योंकि उसके पास कोई सबूत नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अदालत में आवश्यक सबूत पेश करने के बाद बोलने का फैसला किया है। करण मेहरा ने कहा, "निशा मेरे घर में एक और आदमी के साथ रह रही है, हमने अदालत में सबूत पेश किए हैं और इसलिए मैं आज यहां बात कर रहा हूं। निशा रावल, जिसका अभी तक तलाक नहीं हुआ, निशा का रोहित के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। रोहित 14 सालों से उसका मुंह-बोला भाई', जिन्होंने हमारा कन्यादान भी किया था। मेरे पास तब सबूत नहीं थे, इसलिए मैंने पहले कुछ नहीं कहा था।''

निशा ने करण पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

निशा ने करण पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

बता दें कि निशा रावल ने करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। बिग बॉस 10 की प्रतियोगी करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। शादी के नौ साल बाद अलग हुए निशा और करण, वर्तमान में तलाक और बेटे की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+