RARKPK Teaser: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर रिलीज, देखें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का रंगीन रोमांस

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Teaser Out: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच खबर है कि उनकी इस फिल्म का धमाकेदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के साथ ही करण जौहर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर के रूप में अपना 25वां साल सेलिब्रेट करने वाले हैं। करण जौहर का इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की दमदार जोड़ी नजर आने वाली है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर आउट
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक फैमिली ड्रामा मूवी है जिसमें रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा भरा हुआ है। फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है और इसे देखते ही फैंस इसके दीवाने हो गए हैं। लोगों को इस फिल्म का टीजर खूब पसंद आ रहा है।

ranveer singh

नजर आया आलिया और रणवीर सिंह का रोमांस
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लुक्स से होती है। दोनों को एक-दूसरे के प्यार में पागल नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी काफी शानदार नजर आ रही है। इस फिल्म में प्यार के हर एक रंग को बखूबी दिखाया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि करण जौहर की ये फिल्म भी रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। देखें टीजर-

आलिया और रणवीर ने शेयर किया टीजर
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने इस फिल्म के टीजर को अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- अभी के लिए आपको एक टीजर से टीज कर रहे हैं। कहानी तो बस शुरू हुई है अभी...#RockyAurRaniKiiPremKahaani का टीजर आउट।

फिल्म में ये सेलेब्स आएंगे नजर
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने बनाया है। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+