RJ Mahvash हुईं Oops मोमेंट का शिकार, कैमरे पर दिखा कुछ ऐसा, लोग बोले- युजवेंद्र चहल उतार देंगे
Rj Mahvash Oops Moment: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर हर कोई उनका मजका उड़ा रहा है।
आरजे महवश को लेकर हो रही है चर्चा
आपको बता दें कि रेडियो जॉकी से एक्ट्रेस बनीं आरजे महवश आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़ने के बाद से लोग उन्हें लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आते हैं।

आरजे महवश ऊप्स मोमेंट का हुईं शिकार
हालांकि इस बार आरजे महवश की पॉपुलैरिटी की वजह न उनका प्यारभरा रिश्ता है और न ही कोई स्टेटमेंट, बल्कि उनसे एक छोटी सी चूक हो गई है जो कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल आरजे महवश ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं।
येलो फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दी थीं आरजे महवश
-आपको बता दें कि आरजे महवश को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया था। उन्होंने येलो फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह काफी फ्रेश और स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
-आरजे महवश के हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक, सबकुछ परफेक्ट था। लेकिन जब पैपराजी ने उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो लोगों की नजरें उनकी ड्रेस की डिटेल पर टिक गईं।
ड्रेस से टैग हटाना भूल गईं आरजे महवश
दरअसल आरजे महवश अपनी नई ड्रेस से प्राइस टैग हटाना भूल गई थीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनकी ड्रेस के पीछे प्राइस टैग लटका हुआ है। ये बात तुरंत ही लोगों की नजर में आ गई और देखते ही देखते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लोगों ने किए ऐसे भद्दे कमेंट्स
-जैसे ही आरजे महवश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग जमकर इस पर कमेंट्स करने लगे। लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- युजी ने दिलवाई है, तो टैग दिखाना तो बनता है। वो ही उतार देंगे। वहीं एक दूसरे शख्स ने तंज कसते हुए लिखा है- कंपनी सिर्फ एक बार पहनने को देती है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- वो ड्रेस वापस लौटाने वाली हैं शायद।
-वहीं कुछ लोगों का तो ये जानबूझकर किया गया पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। आपको बता दें कि भले ही ये एक छोटी सी भूल हो, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसा कोई भी मौका नहीं जाता जब लोग आरजे महवश को वायरल नहीं करते। फिलहाल आरजे महवश इस ऊप्स मोमेंट के चलते एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications