'कभी झूठ नहीं बोलतीं', क्या युजवेंद्र चहल के प्यार में डुबकी लगा रही हैं आरजे महवश? सरेआम लिखी ऐसी बात
RJ Mahvash Post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने जब से फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को तलाक दिया है, तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं इन दिनों आईपीएल 2025 के मैचों के दौरान क्रिकेटर के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश नजर आ रही हैं।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल का रिश्ता
आपको बता दें कि आरजे महविश रेडियो जॉकी होने के साथ साथ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। बीते कुछ दिनों से आरजे महवश और युजवेंद्र चहल को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

आरजे महवश का नया पोस्ट हुआ वायरल
-इस बीच आरजे महवश इंस्टाग्राम पर जो भी पोस्ट शेयर कर रही हैं, वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जा रहा है। हाल ही में आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।
-दरअसल आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आरजे महवश ने जो कैप्शन में लिखा है लोगों को वो बहुत पसंद आया है और उसकी जमकर चर्चा हो रही है।
-इस पोस्ट को शेयर करते हुए आरजे महवश ने लिखा है- ये आंखें और Chico हैं, जो कभी झूठ नहीं बोलते हैं। आरजे महवश के इस पोस्ट को देखते ही लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं और अपना प्यार बरसाया है। लोगों की मानें तो आरजे महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के प्यार में हैं लेकिन सीधे तौर पर कुछ भी कहने से डर रही हैं।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की डेटिंग
-आपको बता दें कि आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की डेटिंग की अफवाहों ने सबसे पहले दिसंबर 2024 में सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनके दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाती नजर आ रही थीं।
-बाद में युजवेंद्र चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ भी देखा गया था, जिसके बारे में लोगों ने दावा किया था कि वह कोई और नहीं बल्कि आरजे महवश ही थीं। हाल ही में, दोनों दुबई में एकसाथ चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications