रितुपर्णा सेनगुप्ता के साथ हुई बड़ी घटना, बाल-बाल बची जान, भीड़ ने कर दिया था ऐसा हाल

Rituparna Sengupta: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने इस समय एक भयानक रूप धारण कर लिया है। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आम लोगों से लेकर वीआईपी और सेलेब्स तक इस मामले पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाई आवाज
कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए हादसे के बाद लगातार प्रोटेस्ट चल रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय भाषाओं से जुड़ी इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज उस लड़की के लिए न्याय मांग कर रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज उठा चुके हैं। इसी बीच अब एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती सुनाई है।

rituparna sengupta

बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता के साथ हुई बड़ी घटना
आपको बता दें कि फेमस बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने खुद बताया है कि गत 3 सितंबर 2024 को वो इसी तरह के एक प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। ये प्रोटेस्ट पीड़ित महिला डॉक्टर को रेप और मर्डर केस में इन्साफ दिलवाने के लिए किया जा रहा था। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के साथ जो हुआ उसके बाद वो घबरा गई हैं।

'वापस जाओ' के लग रहे थे नारे
रितुपर्णा सेनगुप्ता ने बताया है कि कोलकाता के श्यामबाजार इलाके में जो प्रोटेस्ट चल रहा था, उसमें 'वापस जाओ' के नारे लग रहे थे और वो भी इसका हिस्सा थीं। लेकिन कुछ देर बाद हालात बिगड़ने लगे और एक्ट्रेस को वहां से भगाया गया।

जाते-जाते बची एक्ट्रेस की जान
रितुपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि भीड़ ने उन्हें जैसे धक्का दिया वो उस दौरान मर भी सकती थीं। इतना ही नहीं लोगों ने वहां घटिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था। कुछ यंग लड़कों और लड़कियों ने एक्ट्रेस की कार पर हमला तक कर दिया। कोई नहीं जानता कि वो लोग कौन थे? वो बिना नाम के थे। वो शायद इसी तरह सब प्रोटेस्ट में शामिल होते हैं। इस तरह के एलिमेंट्स प्रोटेस्ट को गलत डायरेक्शन देते हैं और लोगों का ध्यान भंग कर देते हैं।

महिला डॉक्टर के लिए एक्ट्रेस ने उठाई है आवाज
रितुपर्णा सेनगुप्ता का कहना है कि अगर बाहर इतने लोगों के बीच ये हाल है तो आप सोच सकते हैं कि उस दिन उस लड़की ने खुद को कितना असुरक्षित और इनसिक्योर महसूस किया होगा। एक्ट्रेस बोलीं कि उन्हें ये समझ ही नहीं आ रहा है कि उनके खिलाफ इतना विरोध क्यों हो रहा है। लेकिन इस घटना के बाद वह काफी डर गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+