ऋषि कपूर की 69वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर उनके फैंस को मिला ये आखिरी तोहफा

मुंबई, 04 सितंबर। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 4 सितंबर को 69वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। इस खास मौके पर दिवंगत अभिनेता की याद में फैंस को एक बेहतरीन तोहफा मिला है। जिसको देखकर फैंस उत्‍साहित हैं। जी हां आपने सही पहचाना ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पहला लुक शेयर किया गया है। ये वहीं फिल्‍म है जिसकी ऋषि शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे। बाकी फिल्‍म में ऋषि कपूर का पार्ट दिग्गज कलाकार परेश रावल निभाते नजर आएंगे।

शर्माजी नमकीन फिल्‍म के पोस्‍टर जो रिलीज हुआ है

शर्माजी नमकीन फिल्‍म के पोस्‍टर जो रिलीज हुआ है

फिल्‍म का पहला लुक रिलीज होते ही ट्विटर पर #RishiKapoor और #SharmajiNamkeen ट्रेंड करने लगा है। शर्माजी नमकीन फिल्‍म के पोस्‍टर जो रिलीज हुआ है उसमें ऋषि कपूर हाथ में सूटकेस लिए नज़र आ रहे हैं वहीं उसी सेम लोकेशन और सेम लुक में परेश रावल दिखाई दे रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और मैकगफिन पिक्चर्स द्वारा तैयार की जा रही इस फिल्‍म का निर्देशन नवोदित हितेश भाटिया ने किया है। इस फिल्‍म की कहानी एक प्यारे 60 वर्षीय व्यक्ति की है।

जानें फिल्‍म से जुड़ी अहम बातें

जानें फिल्‍म से जुड़ी अहम बातें

एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की जा रही इस शर्माजी नमकीन मैकगफिन पिक्चर्स प्रोडक्शन की फिल्‍म निर्देशन डेब्यू निर्देशक हितेश भाटिया ने किया है। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित फिल्‍म है, इसके सह- निर्माता कासिम जगमगिया द्वारा सह-निर्मित है। जूही चावला भी इस फिल्‍म में मुख्‍य किरदार निभाती नजर आएंगी।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

फरहान अख्‍तर ने ये पोस्‍टर शेयर किया और लिखा आप पर गर्व है। वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमें एक बहुत खास फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पोस्टर शेयर करते हुए गर्व हो रहा है। जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक, जिनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हम हमेशा संजो कर रखेंगे, मिस्टर ऋषि कपूर। उनके प्यार, सम्मान और याद के प्रतीक के रूप में और उनके लाखों फैंस को उपहार के रूप में, उनकी अंतिम फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है। परेश रावल जी को बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ऋषि जी द्वारा निभाए गए उसी किरदार को निभाने का संवेदनशील कदम उठाने की सहमति देकर फिल्म को पूरा किया।

कैंसर बीमारी के चलते जिंदगी की जंग हार गए थे ऋषि कपूर

कैंसर बीमारी के चलते जिंदगी की जंग हार गए थे ऋषि कपूर

बता दें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को ल्यूकेमिया की वजह से निधन हो गया था। लंबे समय तक वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और विदेश में भी इलाज करवाया गया और भारत लौट आए थे। लेकिन तबीयत खराब होने के बाद उन्‍हें मुंबई में अस्‍पताल में भर्ती करवाया वो जिंदगी की जंग हार गए और सदा के लिए दुनिया को अ‍लविदा कर गए। दिवंगत एक्‍टर की ये आखिरी फिल्‍म है जिसकी आधी ही शूटिंग वो पूरी कर पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+