रिद्धिमा ने खास अंदाज में पापा ऋषि कपूर को किया बर्थडे विश, इमोशनल होकर लिखी ऐसी बात
Rishi Kapoor Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भेल ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी। लोग आज भी उनको और उनकी एक्टिंग को याद करते हैं।
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी
ऋषि कपूर अपनी फैमिली और फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। हर खास मौके पर कपूर फैमिली हमेशा उन्हें याद करती है। आपको बता दें कि आज यानी 4 सितंबर 2024 को ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक स्पेशल नोट के साथ उन्हें याद किया है।

रिद्धिमा ने खास अंदाज में पापा को किया विश
रिद्धिमा ने बताया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा बिल्कुल ऋषि कपूर की तरह है। वहीं रिद्धिमा ने बहुत ही खास अंदाज में अपने पापा को बर्थडे विश किया है। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके पापा ऋषि कपूर और बेटी समायरा कैक पर लगे कैंडिल भुझाते नजर आ रहे हैं। फोटो में समायरा बहुत ही छोटी लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
राहा को बताया छोटी ऋषि कपूर
रिद्धिमा ने स्पेशल नोट में लिखा है- हैप्पी बर्थडे पापा, काश आप यहां हमारे साथ होते और अपनी दोनों ग्रैंडडॉटर के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट करते। आपकी बंदरी सैम बड़ी हो गई है और बेबी राहा बहुत क्यूट है और बिल्कुल आपकी तरह है। पापा आपके साथ बिताई सारी यादों को मैं हमेशा सेलिब्रेट करती हूं। हम आपको बहुत याद करते हैं और हमारा आपके लिए प्यार हर दिन गहरा होता जा रहा है।
नीतू कपूर ने पति को किया याद
नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ढेर सारी पुरानी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नीतू, रिद्धिमा और समायरा उनके साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने ऋषि कपूर की भी कुछ बचपन से बड़े होने की तस्वीरें शेयर की हैं।
30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का हुआ था निधन
आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह आखिरी बार फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आए थे। हालांकि वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से उनके निधन के बाद उनका आधा रोल परेश रावल ने किया था।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications