'मुझे पैसे चाहिए', पेट पालने के लिए दुबई में ये कौन सा काम करने लगीं Rimi Sen? देखकर लोगों के उड़े होश
Rimi Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन, जो 'हंगामा', 'धूम', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल' जैसी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, इन दिनों अपनी करियर शिफ्ट और बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल रिमी सेन ने बॉलीवुड से दूरी बनाकर दुबई में नया प्रोफेशन अपना लिया है।
रिमी सेन ने दुबई में शुरू किया ऐसा काम
इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रिमी सेन कहती नजर आ रही हैं- पैसे के आगे कुछ नहीं है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रिमी सेन ने दुबई में रियल एस्टेट का बिजनेस शुरू किया है, जहां वह अब एक सफल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के रूप में काम कर रही हैं।

रिमी सेन का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में एक इवेंट में रिमी सेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैसे की अहमियत पर खुलकर बात कर रही हैं और उनका अपीयरेंस देख फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं।
रिमी सेन ने कहा- पैसे से ऊपर कुछ नहीं है
-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @coolfunnytshirt द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में रिमी सेन एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे कहती हैं- मैंने जीवन में सिर्फ एक ही चीज सीखी है, वो है ये पैसे का खेल बाबू भैया। पैसे से ऊपर कुछ नहीं है। अगर पैसे कमाने हैं तो सपनों को फॉलो करना, सही रास्ते पर रहकर अच्छे प्रिंसिपल्स रखना और जितना हो सके पैसे कमाना।
-रिमी सेन ने कहा- पैसा न हो तो सम्मान नहीं मिलता और इसी वजह से वह देश छोड़कर दुबई आई है, जहां बेहतर प्रॉस्पेक्ट्स हैं। रिमी कहती हैं- प्रोफेशन चेंज करना पड़े तो करो, जो काम न आए उसे छोड़ दो क्योंकि वक्त वापस नहीं आता।
रिमी सेन के लुक का उड़ रहा मजाक
-इस वीडियो में रिमी सेन का लुक काफी बदला हुआ लग रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने लिखा है- रिमी सेन कब दुबई में रियल एस्टेट एजेंट बन गईं? वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- सर्जरी गलत हो गई, अब चुड़ैल जैसी लग रही हैं।
-हालांकि रिमी सेन ने पहले एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि उनका चेंज सिर्फ फिलर्स और बॉटॉक्स की वजह से है, न कि प्लास्टिक सर्जरी की वजह से। रिमी ने दुबई को अपनी नई जिंदगी का क्रेडिट दिया है। वह कहती हैं कि भारत के मुकाबले दुबई ज्यादा बिजनेस-फ्रेंडली है, जहां पॉलिसीज स्टेबल हैं, टैक्स कम हैं और निवेशकों के लिए सुरक्षित माहौल है।
रियल एस्टेट कंपनी में काम रही हैं रिमी सेन
-बॉलीवुड से ब्रेक लेने के बाद रिमी ने दुबई की रियल एस्टेट कंपनी मायट्रा ऑफिशियल के साथ जुड़कर अपना बिजनेस सेटअप किया। वे अब पूरी तरह से एक्टिंग से दूर हैं और इस नए फील्ड में सफलता हासिल कर रही हैं।
-फैंस और इंडस्ट्री वॉचर्स इस करियर शिफ्ट को ग्लोबल ट्रेंड का हिस्सा मान रहे हैं, जहां कई सेलिब्रिटीज फिल्मों से अलग क्षेत्रों में जा रहे हैं। रिमी सेन का ये वीडियो एक्स हैंडल पर 1.3 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और ये बॉलीवुड से रियल एस्टेट तक की जर्नी पर नई बहस छेड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications