अनंत अंबानी-राधिका की शादी पर रिहाना का सामान देख लोगों को आया चक्कर, बोले- ये मैडम दहेज दे रही हैं क्या?

Rihanna In Jamnagar: नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बड़े बड़े लोग इस शादी को अटेंड करने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। इस समय जामनगर में दुनिया भर से तमाम बड़ी हस्तियों के आने से धूम मची हुई है।

अनंत-राधिका की शादी में पहुंच रहे खास मेहमान
अनंत अंबानी और उनकी होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर जामनगर से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो हे हैं। इन वीडियोज में बॉलीवुड के रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ साथ, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, मनीष मल्होत्रा और हॉलीवुड की मशहूर सिंह रिहाना भी जामनजर में नजर आ रही है।

Rihanna

रिहाना और उनकी टीम ने ऐसे ली जामनगर में एंट्री
फेमस सिंगर रिहाना की टीम ने जैसे ही जामनगर में एंट्री की उन्हें लेकर जमकर चर्चा होने लगी है। हालांकि, इस वक्त सबसे अधिक चर्चा रिहाना के लगेज या सामान को लेकर हो रही है जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर बताया जा रहा है कि ये सामान रिहाना का है।

रिहाना का सामान देख लोगों के उड़े होश
इस वीडियो में कई सारे ट्रक एक लाइन से जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखे जा सकते हैं, जिस पर पैक्ड सामान नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी की शादी में जामनगर में कुछ ऐसा होने वाला है जो अब तक शायद इससे पहले कभी नहीं हुआ।

लोगों ने कहा- दहेज लेकर आई हैं रिहाना
इस वीडियो को देखने के बाद से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा लग रहा है कि रिहाना भारत में ही शिफ्ट हो रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- कोई इन्हें बताओ कि जामनगर में पर्मानेंट नहीं रहना है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिका है- ऐसा लग रहा है कि रिहाना ही इस शादी में दहेज और शगुन सारा सामान दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+