ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां बनने वाली हैं Rihanna, पिंक जैकेट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
मुंबई। सुपरस्टार सिंगर रिहाना इस वक्त प्रेग्नेंट हैं। रिहाना अपने ब्वॉयफ्रेंड A$AP Rocky के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। हाल ही में प्रेग्नेंट रिहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें न्यू यॉर्क में एक सप्ताह पहले ही खींची गई, जो बीते सोमवार यानी कि 31 जनवरी को पब्लिश हुई हैं। इन तस्वीरों में दोनों का प्यार और बेबी बंप नजर आ रहा है।
Recommended Video

पिंक जैकेट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वहीं लुक की बात करें तो सिंगर रिहाना लॉन्ग ओवर जैकेट को ब्लू जींस के साथ पेयर अप की हैं हालांकि रिहाना ने जैकेट के कुछ बटन को खुला छोड़ा है। वहीं A$AP Rocky व्हाइट शर्ट, ब्लू जैकेट और ब्लैक जींस में दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
तस्वीरों में कभी A$AP Rocky रिहाना का माथा चूमते दिख रहे हैं तो कभी उनका हाथ थाम चलते हुए दिख रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर छाईं हुई हैं।

फोटोग्राफर माइल्स डिग्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर माइल्स डिग्स ने इंस्टाग्राम पर रिहाना के बेबी बंप का एक क्लोज-अप शॉट साझा किया, इसे कैप्शन दिया: "SHE IS!"

दो साल पूर्व डेटिंग की उड़ी थी अफवाह
बता दें कि रिहाना और रॉकी के रोमांस की अफवाहें दो साल पहले आई थीं। रिहाना और रॉकी के प्यार का किस्सा सिंगर का हसीन जमील से ब्रेकअप के तुरंत बाद ही सुर्खियों में था। रिहाना और रॉकी न्यूयॉर्क में साथ वक्त बिताते नजर आए थे।

मेट गाला में नजर आए थे
हालांकि उस वक्त कहा जा रहा था कि हसीन जमील से ब्रेकअप के बाद वह टूट गई हैं और वह अचानक इस तरह का कोई फैसला नहीं लेंगी। खबरें थीं कि वह रॉकी के साथ वक्त बिता रही हैं लेकिन वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे। साल 2021 सितंबर में दोनों मेट गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर साथ-साथ नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications