'काश मैं नयनतारा की जगह ले पाती', जवान में 'नर्मदा' का रोल निभाना चाहती थीं रिद्धि डोगरा, एक्ट्रेस को है अफसोस
फिल्म जवान में एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने कावेरी अम्मा का रोल निभाया। अब हाल ही एक्ट्रेस ने फिल्म में नयनतारा के रोल पर बात की।
Ridhi Dogra: एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा समेत टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा लीड रोल में नजर आईं। एक्ट्रेस ने फिल्म में कावेरी अम्मा का रोल निभाया था। फैंस ने उनके इस किरदार को काफी पसंद किया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह ये रोल नहीं चाहती थीं।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में रिद्धि ने कहा कि, वह जवान फिल्म में नयनतारा का किरदार निभाया चाहती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो मैं सेट पर यही सोचती थी कि काश मैं नयनतारा का रोल प्ले कर सकती और उनकी जगह होती। ऐसा नहीं है कि मैं किसी भी किरदार को बेहतर तरीके से नहीं निभा सकती। लेकिन ऐसा भी नहीं है जो मैं नहीं कर सकती। लेकिन मैंने सोचा की 'काश' में उस रोल में होती।'

रिद्धि डोगरा ने फिल्म जवान में अपने रोल पर बात की। उन्होंने कहा कि, 'मुझे उस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। जिसने इतिहास रच दिया है। इस फिल्म की सक्सेस ने मुझे खुशी दी है। भले ही फिल्म में मेरा छोटा सा रोल था लेकिन लोगों को मेरे किरदार 'कावेरी अम्मा' बहुत पसंद किया।'
बता दें कि, जवान में रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान की मां की भूमिका निभाई। इसके अलावा फिल्म में नयनतारा के रोल की बात करें तो उन्होंने शाहरुख खान की गर्लफ्रेंड नर्मदा राय की भूमिका निभाई जो कि एजेंट होती है। इसके अलावा जवान में शाहरुख खान संग एक्ट्रेस की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया।
फिल्म जवान की सक्सेस के बाद अब रिद्धि डोगरा सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। जिससे वह घर-घर फेमस हो गईँ। इसके बाद एक्ट्रेस ने ओटीटी पर कदम रखा और अब बॉलीवुड में सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म टाइगर 3 में उन्हें कितना पसंद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications