रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट

Rhea Chakraborty New Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुर्खियों में छाया हुआ था। सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा था। रिया पर आरोप थे कि वह सुशांत को जबरन ड्रग्स देती थीं और उनको मानसिक रूप से परेशान भी करती थीं। अब एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर छा गई हैं। खबर है कि वह इस समय अरबपति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

निखिल कामथ को डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती
आपको बता दें कि निखिल कामथ इंडियन फाइनेंशियल कंपनी 'जेरोधा' के को-फाउंडर हैं। इन दिनों रिएलिटी शो 'रोडीज' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम इससे पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा के भाई बंटी सजदेह के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं निखिल को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट किया था।

Rhea Chakraborty

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं रिया
आपको बता दें कि जब बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी उस समय रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे और पुलिस में एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद सुशांत केस में रिया को जेल तक जाना पड़ा था। उस समय लोग भी रिया के खिलाफ ही बोलते नजर आते थे। हालांकि बाद में रिया जेल से रिहा हो गईं और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है।

रिया चक्रवर्ती ने लाइफ में किया मूवऑन
अब एक बार फिर रिया चक्रवर्ती लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उन्होंने लाइफ में मूवऑन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया की जिंदगी में प्यार ने फिर से दस्तक दे दी है। खबर है कि वह इन दिनों मशहूर बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+