'रिया को बनाया गया बलि का बकरा' सुशांत सिंह राजपूत मामले में दोस्त ने किया खुलासा, मां-बाप पर पड़ा बुरा असर
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। लेकिन अब सीबीआई ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में रिया और उनके भाई को क्लीन चिट दे दी है।
हाल ही में, इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सुशांत की दोस्त निधि हिरानंदानी ने उस मुश्किल समय को याद किया, जब रिया और उनके परिवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो नुकसान हुआ है, उसे वापस नहीं बदला जा सकता।

रिया और सुशांत का रिश्ता खूबसूरत था
निधि ने बताया कि सुशांत और रिया का रिश्ता बहुत खूबसूरत और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। जब रिया को पहली बार इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया, तो वह लगातार उनके संपर्क में रहीं। उन्होंने कहा कि रिया और उनका परिवार सुशांत को खोने के गम से उभर भी नहीं पाया था कि उन्हें तुरंत केस में धकेल दिया गया। उनके पास दुख मनाने का भी समय नहीं था, क्योंकि उन्हें खुद को बचाने की चिंता सताने लगी थी।
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput केस में चौंकाने वाला खुलासा, आदित्य ठाकरे से जुड़ा कनेक्शन, क्या होगी गिरफ्तारी?
रिया को पहली बार मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा, तब वह जब घर लौटीं, तो उनके हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे। पत्रकारों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। निधि ने बताया कि वह यह सब टीवी पर देख रही थीं और रिया की मां के साथ बैठी थीं। परिवार पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा।
रिया के माता-पिता पर पड़ा बुरा असर
निधि ने बताया कि शुरू में सभी को यह यकीन कर पाना मुश्किल था कि ये सब हो क्या रहा है। उन्होंने कहा, 'सबकुछ बहुत तेजी से हो रहा था, और रिया और शोविक पूरी तरह से टूट चुके थे। सुशांत के साथ रिया के माता-पिता का रिश्ता भी बहुत गहरा था। जब रिया गिरफ्तार हुईं, तो उनके माता-पिता पूरी तरह बिखर गए। उनकी मां तो इतनी परेशान थीं कि उन्होंने बोलना ही बंद कर दिया। वह बस मंदिर में घंटों खड़ी रहतीं और भगवान से अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती थीं।"
"रिया को बलि का बकरा बना दिया गया"
निधि ने कहा कि, "उस समय हर कोई रिया से नफरत करने लगा था। कोई भी मामले की सच्चाई पर ध्यान नहीं देना चाहता था, और रिया को बलि का बकरा बना दिया गया। उनका परिवार इस मुश्किल दौर से गरिमा के साथ निकलना चाहता था, लेकिन उन्हें हर तरफ से घेरा जा रहा था। हम सब मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई भी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं था।"
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: 'कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत', CBI ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications