कौन है रिया चक्रवर्ती का रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ? बाइक राइड पर नजर आईं एक्ट्रेस, जानें नेटवर्थ

Rhea Chakraborty Boyfriend: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब रिया चक्रवर्ती अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग बाइक राइड को एंजॉय करते हुए दिखीं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में रही हैं। इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा। लेकिन अब धीरे-धीरे वह अपनी जिंदगी को नॉर्मल कर रही हैं। सुशांत के बाद अब एक्ट्रेस की लाइफ में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गई। सामने आई वीडियो के बाद रिया एक बार फिर डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

Rhea Chakraborty

दरअसल, इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ बाइक राइड करती दिखीं। आउटिंग के दौरान एक्ट्रेस डेनिम जैकेट और पर्पल पैंट पहनी हुई। उन्होंने अपने चेहरे को कवर करने के लिए मास्क लगा रखा था। लेकिन एक्ट्रेस से ज्यादा उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ ने फैंस का ध्यान खींचा।

रिया चक्रवर्ती का अब ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए। जहां किसी ने रिया को सुशांत के नाम से ट्रोल किया वहीं कुछ ने निखिल कामथ को रिया से दूर रहने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अब ये इसकी जिंदगी बर्बाद करेगी। वहीं एक ने लिखा, 'सुशांत के बाद अब इसकी बारी है।' इसके अलावा कुछ यूजर्स ने रिया को हेलमेट लगाने की सलाह भी दी।

कौन है निखिल कामथ?
बता दें कि, रिया चक्रवर्ती के रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ पेशे से बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, निखिल की 3.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ है। भारत में अरबपतियों की लिस्ट के टॉप में उनका नाम शामिल है। निखिल ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

रिया और निखिल की लव स्टोरी
निखिल की रिया से पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। हालांकि अब तक रिया ने अपने रिश्ते को पबल्कि नहीं किया है ना उन्होंने इस पर कभी खुलकर बात की। मगर दोनों कई बार साथ नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty को अगर काला जादू आता तो... सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 'डायन' कहने लगे थे लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+