'क्या लगा मैं डर जाउंगी?' रिया चक्रवर्ती MTV Roadies 19 से टीवी पर करेंगी दमदार कमबैक, शो में बनी टीम लीडर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे। जिसकी वजह से वह 3 साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस जल्द ही पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

Rhea Chakraborty MTV Roadies 19: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद उनकी गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की अब जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं।
इस शो से स्क्रीन पर रिया करेंगी वापसी
एमटीवी रोडीज के आगामी सीजन 19 में 'कर्म या कांड' फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। इस सीजन को होस्ट अभिनेता सोनू सूद करने वाले हैं। इस शो में रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
टीवी पर एक्ट्रेस का दमदार कमबैक
एमटीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने कमबैक से काफी खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रिया को एक रस्सी के सहारे किसी तंग जगह पर लटके हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आउंगी मैं डर जाउंगी। अब डरने की बारी किसी और की है मिलते हैं ऑडिशन्स में'।
फैंस का मिल रहा मिला-जुला रिस्पॉन्स
लंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती का ये धाकड़ अंदाज देखने को मिलेगा। 3 साल बाद स्क्रीन पर एक्ट्रेस को देखने के लिए फैंस कितना एक्साइटेड हैं ये तो वक्त ही बताएगा। शो रिलीज होने के बाद फैंस उनके कमबैक को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर रिया की एंट्री को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सुशांत केस में लगे गंभीर आरोप
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती पर एक्टर को उकसाने का आरोप लगा था। यहां तक कि एक्टर के परिवार वालों ने भी उन पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इस केस की वजह से हर किसी को लगने लगा था कि एक्ट्रेस का करियर बर्बाद हो चुका है। लेकिन 3 साल के ब्रेक के बाद अब वह स्क्रीन वापसी करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications