जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी हुए कोरोना पॉजिटिव, लीलावती अस्पताल में भर्ती

जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई, 3 दिसंबर। जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉ. जलील पार्कर ने बताया कि 86 वर्षीय अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि दोनों को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। दोनों का जलील पार्कर की देखरेख में ही इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों को मनोक्लोनल एंटीबॉडी का मिश्रण दिया गया है। उम्मीद है कि वो एक या दो दिन में डिस्चार्च कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 86 वर्ष की आयु में भी वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं।

prem chopra

बता दें कि प्रेम चोपड़ा को बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि प्रेम चोपड़ा विलेन नहीं बल्कि हीरो बनने के लिए आए थे, लेकिन अपने करियर के शुरुआती समय में उन्हें एक फिल्म में विलेन का रोल ऑफर किया गया, जिससे वह मना नहीं कर सके और तब से लेकर आज तक वे फिल्मों में नेगेटिव किरदार ही निभाते गए। प्रेम चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के गिने चुने विलेन की लिस्ट में प्रमुखता से लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की तीसरी लहर से लड़ने के लिए मध्‍य प्रदेश पूरी तरह से तैयार-सीएम शिवराज सिंह चौहान

प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड की पहली हस्ती नहीं हैं, जिन्हें कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। इससे पहले जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल, प्रोड्यूसर एकता कपूर, मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, प्रोड्यूसर रिया कपूर भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। गौरतलब है कि पूरे मुंबई में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना के 8,063 मामले सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+