क्या अमिताभ बच्चन से 'पत्नी' की तरह बात करती थीं रेखा? मांग में सिंदूर भरकर दोस्त के बंगले पर ही.....

Amitabh Bachchan and Rekha: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भले ही जया बच्चन के साथ लव मैरिज की हो लेकिन उनके और रेखा के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहते हैं कि अमिताभ बच्चन भी रेखा को चाहते थे लेकिन कई कारणों के चलते दोनों की शादी नहीं हो पाई थी।

रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता
यासिर उस्मान की किताब 'रेखा-कैसी पहेली जिंदगानी' में फिल्म 'उमराव जान' के डायरेक्टर मुजफ्फर अली के हवाले से बताया गया है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच कैसा रिश्ता था। रेखा उस समय अमिताभ बच्चन को प्यार से क्या कहकर बुलाती थीं।

rekha

शादीशुदा महिला की तरह बर्ताव करती थीं रेखा
किताब में बताया गया है कि रेखा ने कभी भी अमिताभ बच्चन का नाम नहीं लिया है। वह हमेशा एक शादीशुदा महिला की तरह अमिताभ बच्चन को 'वो' या फिर 'इनको' कहकर बात करती थीं। अमिताभ बच्चन के लिए रेखा का प्यार साफ झलकता था लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।

'मैंने उन्हें एक फैन की तरह प्यार किया है'
रेखा ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अमिताभ बच्चन को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस शो में कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं लेकिन एक बहुत बड़े फैन की तरह। रेखा ने कहा था- एक फैन अपने चहीते स्टार को जिस तरह से प्यार करता है ठीक उसी तरह से मैं भी बिग बी को चाहती हूं।

रेखा की बात पर चुप्पी साधे रहते हैं बिग बी
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। वह हमेशा रेखा की बात पर चुप्पी साधे रहते हैं लेकिन रेखा ने कई बार कैमरे पर अपने रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं।

1976 में शुरू हुई थी रेखा और बिग बी की लव स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की शुरुआत साल 1976 में हुई थी। दोनों उस समय फिल्म दो अनजाने में काम कर रहे थे। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे। जया बच्चन उनकी जिंदगी में आ चुकी थीं।

दोस्त के बंगले पर छिपकर मिलता था ये कपल
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस समय रेखा और अमिताभ बच्चन रिलेशनशिप में थो तो डेट करने के लिए दोनों एक्ट्रेस की दोस्त के बंगले पर छिपकर मिलते थे ताकि बाहर किसी को पता न चल सके। हालांकि कुछ समय बाद रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की बात सबको पता चल गई थी।

अफेयर की भनक जया बच्चन को लग गई थी
इस अफेयर की भनक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन को भी लग गई थी। हालांकि बिग बी और रेखा ने उस समय इस अफेयर की बात से साफ इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि रेखा जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर भर रखा था जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था।

रोने लगी थीं पत्नी जया बच्चन
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में कुछ देर तक रेखा ने अमिताभ बच्चन से हंस हंसकर बात भी की थी। इस नजारे को देखकर जया बच्चन को खूब गुस्सा आया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस सीन को देख जया बच्चन मुंह छिपाकर रोने भी लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+