अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर रेखा ने लुटाया ऐसा प्यार, पोस्टर को किया Kiss और फिर जो हुआ
Rekha and Agastya Nanda: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इक्कीस' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ये फिल्म आगामी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे।
फिल्म 'इक्कीस' को लेकर दर्शकों में उत्साह
इसके अलावा फिल्म 'इक्कीस' दिवंगत लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है। ऐसे में ये प्रोजेक्ट और भी खास हो गया है। लोग फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

सितारों से सजा 'इक्कीस' का ग्रैंड प्रीमियर
जानकारी के अनुसार मुंबई में फिल्म 'इक्कीस' का खास प्रीमियर रखा गया था जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। फिल्म के प्रीमियर में सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल जैसे स्टार्स पहुंचे थे और धर्मेंद्र के पोस्टर के साथ पोज देते नजर आए थे। इस दौरान कई सितारे भावुक होते हुए भी दिखे क्योंकि ये धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म मानी जा रही है।
रेखा ने अगस्त्य नंदा पर लुटाया प्यार
-इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस रेखा को लेकर हुई। रेखा ने प्रीमियर में बेहद शालीन और गरिमामय अंदाज में एंट्री ली थी। उन्होंने सबसे पहले धर्मेंद्र के पोस्टर के सामने हाथ जोड़कर नमन किया। इसके बाद रेखा फिल्म के लीड एक्टर अगस्त्य नंदा के पोस्टर के पास पहुंचीं और उसे प्यार से किस किया।
-इतना ही नहीं रेखा ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को आशीर्वाद भी दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते की चर्चा
-प्रीमियर के दौरान रेखा हरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बाद में उन्होंने पैपराजी के सामने भी हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए पोज दिए। रेखा का ये अंदाज इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि एक दौर में अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर काफी अफवाहें सामने आई थीं।
-हालांकि समय के साथ दोनों ने बेहद सम्मानजनक तरीके से अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। अब वर्षों बाद रेखा का अमिताभ बच्चन के नाती के लिए इस तरह स्नेह जताना फैंस को भावुक कर गया है।
1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी 'इक्कीस'
-आपको बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी। बाद में इसे पोस्टपोन कर 1 जनवरी 2026 कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं।
-जहां सिमर भाटिया का ये डेब्यू प्रोजेक्ट है,वहीं अगस्त्य नंदा की ये पहली थिएटर रिलीज फिल्म है। इससे पहले अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आए थे जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान और खुशी कपूर भी दिखाई दी थीं। उस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications