ऐश्वर्या राय से मिलकर रेखा की हुई सलमान खान से बातचीत, इंटरनेट पर छाया ये वीडियो
Rekha Met Salman Khan: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो गई। लेकिन अभी तक सोशल मीडिया पर फंक्शन की तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। इस बीच रेखा और ऐश्वर्या राय के वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा। वहीं ऐश्वर्या से मुलाकात के बाद रेखा सलमान खान से मिलीं।
रेखा और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें दोनों एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए। वहीं ऐश्वर्या से मुलाकात के बाद रेखा सलमान खान से बातचीत करते हुए दिखीं। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान रेखा ने उनसे मुलाकात की और एक्ट्रेस के बेटी पर भी खूब प्यार लुटाया। ऐश्वर्या के साथ स्पॉट होने के बाद रेखा सलमान खान से बातचीत करते हुए नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान आगे चल रहे हैं और वह रेखा से किसी बारे में बात कर रहे हैं।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो नेटिजेन्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "वह ऐश्वर्या के बारे में पूछ रहे हैं।" एक ने लिखा, 'सलमान पूछ रहे हैं कि ऐश्वर्या से क्या बातचीत हुई।' एक ने लिखा, 'सलमान आज भी ऐश्वर्या को चाहते हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों अपना सुख-दुख बांट रहे हैं।'
Salman and Rekha
byu/Icy-One-5297 inBollyBlindsNGossip
बता दें कि, अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे। जिसकी वजह से एक बार फिर दोनों के तलाक को लेकर चर्चा होने लगी। फैंस का कहना है कि बच्चन परिवार में फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि बाद में जब शादी की इनसाइट तस्वीरें सामने आई तो अभिषेक और ऐश्वर्या राय को साथ देखा गया। जिसे देख फैंस को राहत मिली कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications