Video: ऋचा चड्ढा के बेबी बंप पर रेखा ने किया Kiss, होने वाले बच्चे के लिए कही ये बात
Rekha and Richa Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच ऋचा चड्ढा की अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज होने वाली है। ऋचा चड्ढा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था जिसमें बॉलीवुड से कई कलाकार पहुंचे थे।
ऋचा चड्ढा की अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी'
इस मौके पर वेब सीरीज के कास्ट और क्रू के अलावा आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, रेखा और सलमान खान जैसे बड़े सेलेब्रिटीज भी पहुंचे थे। इसी इवेंट का एक बेहद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा बातचीत कर रही हैं। वहीं रेखा एक्ट्रेस ऋचा के बेबी बंप को किस करती दिखाई देती हैं।

रेखा ने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप पर किया Kiss
पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा का हाथ पकड़कर रेखा पहले तो उनसे खूब सारी बातें करती हैं और बाद में वह उनके बेबी बंप और होने वाले बच्चे को चूमते हुए उस पर आशीर्वाद लुटाती हैं।
वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने कही ऐसी बात
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन और फरदीन खान भी नजर आएंगे।
शाहरुख खान के 'देवदास' जैसा रोल
हाल ही में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि इस वेब सीरीज में उनका रोल शाहरुख खान के 'देवदास' का महिला वर्जन जैसा है। उन्होंने कहा था- मेरा किरदार महिला 'देवदास' जैसा है, वह जिस लड़के के साथ है उसे डर है कि वह शादी में या कैफे में हंगामा कर सकती है, लेकिन उसने अतीत में उससे झूठ बोला था।












Click it and Unblock the Notifications