रेखा ने चूमा आलिया भट्ट का गाल, ली ढेरों बलाएं, किया खूब सारा प्यार, वीडियो हुआ वायरल, आखिर क्या था कारण
Rekha and Alia Bhatt Video: रेखा और आलिया भट्ट् ने अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान रेखा ने भी आलिया भट्ट पर अपना खूब प्यार उड़ेला।

Recommended Video
Rekha and Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इन दिनों आलिया भट्ट अपनी बॉडी को फिर से शेप में लाने की कोशिश कर रही हैं और वह इस काम में कामयाब भी साबित हो रही है। मां बनने के के बाद उनके इस तरह के ट्रांसफॉरमेशन को देख हर कोई दंग हो रहा है। फिलहाल खबर है कि आलिया भट्ट को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। गत सोमवार को इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट सफेद रंग की सुंदर सी साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्हें ये अवॉर्ड संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला। आलिया को ये अवॉर्ड बॉलीवुड की सदाबाहर एक्ट्रेस रेखा ने दिया। इस दौरान रेखा ने स्टेज पर आलिया को चूमा और खूब सारा प्यार भी बरसाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
आपको बता दें कि दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट में आलिया भट्ट और रेखा एकसाथ नजर आईं। लोगों को दोनों एक्ट्रेसेस की ये जोड़ी काफी पसंद आई। लोग दोनों को साथ में देखकर सरप्राइज हो गए थे। इसके अलावा आलिया और रेखा दोनों ने लगभग एक जैसी साडी भी पहन रखी थी। रेड कार्पेट पर दोनों एकसाथ नजर आने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लोग रेखा और आलिया को लेकर ढेरों कमेंट्स करने लगे।
रेखा ने चूमा आलिया का गाल
रेखा और आलिया भट्ट् ने अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान रेखा ने भी आलिया भट्ट पर अपना खूब प्यार उड़ेला। रेखा ने आलिया के गालों पर किस किया और उसकी बलाएं ली। इस सेरेमनी में रेखा गोल्डन साड़ी में तो आलिया ऑफ वाइट साड़ी में नजर आ रही थीं। दोनों ही बहुत ही प्यारे लग रहे थे। दोनों के ये प्यार वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आलिया और रेखा का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट के साथ साथ उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणबीर कपूर को भी बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। रणबीर कपूर मुंबई में नहीं थे तो उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने ही इस अवॉर्ड को रिसीव किया। जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।

साल 2022 आलिया भट्ट के लिए था सुपरहिट
लोगों की मानें तो साल 2022 आलिया भट्ट के लिए काफी सुपरहुट साबित हुआ था। न सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ में इस साल बहुत कुछ हुआ बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी उन्होंने काफी सक्सेस हासिल की। आलिया ने पिछले साल बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। पहले वह फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से लोगों के दिलों पर छा गईं। उसके बाद वह एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आईं। ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद वह पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखीं और ये फिल्म भी हिट हो गई।

आलिया ने दिया एक प्यारी सी बेटी को जन्म
वहीं अगर उनकी पर्सनल जिंदगी की बात करें तो साल 2022 के अप्रैल महीने में आलिया भट्ट ने अरने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी कर ली थी। सिर्फ इतना ही नहीं नवंबर 2022 में आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को भी जन्म दिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications