Net Worth: 5 सालों से एक भी फिल्म नहीं करने वाली बिपाशा हैं करोड़ों की मालकिन, पति से 7 गुना ज्यादा धनी
नई दिल्ली,07 जनवरी। बॉलीवुड की कातिल हसीना और बिंदास गर्ल बिपाशा बसु आज 43 बरस की हो गई हैं। फिल्म 'अजनबी' से फिल्मी पर्दे पर कदम रखने वाली ग्लैमरस अदाकारा बिपाशा बसु ने पर्दे पर अपने 'जिस्म' से ऐसी आग लगाई, जिसे देखकर हर कोई इनका दीवाना हो गया । कभी ये अपने सीने से बीड़ी जलाती हैं तो कभी आत्मा बनकर लोगों को डराती हैं।

बिपाशा शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर है
कुल मिलाकर बिपाशा बॉलीवुड को वो अदाकारा हैं, जिसमें अदाएं भी हैं, नजाकत भी, अभिनय भी है तो बिंदासपन भी। बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा का वो कंपलीट पैकेज हैं। हालांकि बिपाशा शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर है, उन्होंने पिछले 5 सालों से एक भी फिल्म भी नहीं की है इसके बावजूद वो इस वक्त करोड़ों की प्रापर्टी की मालकिन हैं।

109 करोड़ रुपए की प्रापर्टी की मालकिन हैं बिपाशा
CAknowledge के मुताबिक बिपाशा बसु इस वक्त 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 109 करोड़ रुपए की प्रापर्टी की मालकिन हैं। बिपाशा भले ही फिल्में नहीं कर रही हैं लेकिन वो मॉडलिंग जगह का भी चर्चित चेहरा हैं और इस वजह से वो कई मशहूर ब्रांड के विज्ञापनों का हिस्सा है, जिसके लिए वो तगड़ी फीस चार्ज करती हैं। और तो और बिपाशा के पास अपने पति से 7 गुना ज्यादा प्रॉपर्टी है। मालूम हो कि करण सिंह ग्रोवर 2 मिलियन डॉलर यानी 14.60 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

आलीशान घर में रहती हैं बिपाशा
बिपाशा मुंबई के बांद्रा के एक आलीशान घर में रहती हैं। जिसकी कीमत 16 करोड़ के आस-पास है। इसके अलावा उनके पास मुंबई के अलावा कई शहरों में भी प्रापर्टी है। बिपाशा के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं , जिनमें ऑडी7, पोर्शे, फॉक्सवैगन बीटल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

बिपाशा बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में शामिल
बिपाशा बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, वो एक फिल्म करने के 3-4 करोड़ रु चार्ज करती हैं। तो वहीं बिपाशा कई स्टेज शो भी करती हैं, जिनके लिए लिए 2 करोड़ रु चार्ज करती हैं।

बॉलीवुड की सेक्सी हसीना
बिपाशा ने केवल हिंदी में ही नुहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। जबकि बॉलीवुड में उन्होंने 'जिस्म', 'धूम', 'ओमकारा', 'राज', 'प्लेयर्स' जैसी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मों, विज्ञापनों में नजर आने वाली बिपाशा को लोग बॉलीवुड की सेक्सी हसीना कहते हैं। बॉलीवुड के पर्दे पर बिना किसी गॉड फादर के अपने कटीले अंदाज से सबका दिल बहलाने वाली बिपाशा को हमारी पूरी टीम भी जन्मदिन की शुभकामानाएं देती है।
हैप्पी बर्थ डे बिपाशा बसु!












Click it and Unblock the Notifications