सिंगर पापा निक जोनस की आवाज सुनकर प्रियंका चोपड़ा की बेटी का ऐसा होता है रिएक्शन

मुंबई, 11 मई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अपने नवजात बच्‍ची को अस्‍पताल से घर लेकर आए हैं। सेरोगेसी से जन्‍मी बच्‍ची 100 दिनों तक एनआईसीयू में रही क्‍योंकि वो समय से पहले जन्‍मीं थी और काफी कमजोर थी। कुछ दिनों पहले ही उनकी नवजात बच्‍ची प्रियंका और जोनस के घर लौटी और अब निक और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आइए जानते हैं हॉलीवुड सिंगर और एक्‍टर पापा निक जोनस की आवाज सुनकर उनकी नवजात बच्‍ची कैसे रिएक्‍शन देती है।

जानें प्रियंका निक ने क्‍या रखा है अपनी बेटी का नाम

जानें प्रियंका निक ने क्‍या रखा है अपनी बेटी का नाम


पहले बता दें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस कपल ने 15 जनवरी को सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया। प्रियंका और निक ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा।

निक जोनस अपनी बेटी के लिए गाते हैं गाना तो...

निक जोनस अपनी बेटी के लिए गाते हैं गाना तो...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बच्ची का अपने जीवन में स्वागत करने के बाद बेहर खुश हैं। दोनों अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कथित तौर पर, निक जोनस अपनी बेटी के साथ गाना गाकर उसके साथ अच्छी तरह से बॉन्डिंग मजबूत बना रहे हैं, जो उधम मचाते समय उसे शांत करने में मदद करता है।

निक ने अपने भाई की सलाह मानकर शुरू किया ये काम

निक ने अपने भाई की सलाह मानकर शुरू किया ये काम

हॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए मंमी पापा अपने पेरेन्टिंग के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इसमें आगे लिखा था, "निक ने अपने भाई की सलाह मानी और उसे शांत करने के लिए गाना शुरू किया और अब यह डैडी और बेटी की बॉन्डिंग का एक बड़ा हिस्सा बन गया है।

हॉलीवुड सिंगर पापा का गाना सुनकर नन्‍हीं सी बच्‍ची देती है ये रिएक्‍शन

हॉलीवुड सिंगर पापा का गाना सुनकर नन्‍हीं सी बच्‍ची देती है ये रिएक्‍शन

निक ने पाया कि यह न केवल उसे सोने में मदद करता है बल्कि जब वह उधम मचाती है तो उसे शांत कर सकती है। जैसे ही वह उसकी आवाज सुनती है, वह बस उसे बड़ी आंखों से देखती है और मुस्कुरा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+