Entertainment News: रवि किशन ने क्यों कहा- कैसे बीच रास्ते से तुम्हारी बहू खो गई, जानिए मामला

Ravi Kishan Latest Movie: आमिर खान प्रोडक्शन्स की एक फ़िल्म पिछले दिनों लापता लेडीज का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। इस फ़िल्म में अभिनेता रवि किशन एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म एक ऐसे कपल की कहानी है, जिसमें शादी करके आते समय रास्ते से ही बहु गायब हो जाती है।

बहू गायब होने की रिपोर्ट लिखाने के लिए लड़का थाने में जाता है, जहां उसकी मुलाक़ात पुलिस इंस्पेक्टर श्याम मनोहर से होती है। यह इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का किरदार किसी और ने नहीं बल्कि रवि किशन ने निभाया है।

Ravi Kishan will be seen in an important role in the film Laapta Ladies, Entertainment News

इंस्पेक्टर से जब लड़का अपनी परेशानी बताता है तो, उससे रवि किशन सवाल करते हैं कि कैसे बीच रास्ते से तुम्हारी बहू खो गई, हम तो इतने दिनों से कोशिश कर रहे हैं, अभी तक नहीं खोई। इस भूमिका में रवि किशन बेहद ढल गए हैं।

इस कैरेक्टर का हर एक फ्रेम रवि किशन पर बिल्कुल फिट बैठता है। रवि किशन का इस फ़िल्म में परफॉर्मेंस देखने के बाद, दिग्गज अभिनेता आमिर खान का ने कहा था कि, इस रोल के लिए निर्देशिका किरण राव के सामने हमने भी ऑडिशन दिया था, लेकिन रवि किशन ही इसमें कास्ट किये गए।

यह कॉम्पलिमेंट बताता है कि रवि किशन ने इस रोल में कितना जबरदस्त काम किया है। फ़िल्म लापता लेडीज में रवि किशन ने अपने अभिनय कौशल का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। उनके इस प्रदर्शन से यह कह सकते हैं कि वह एक जबरदस्त वर्सेटाइल अभिनेता हैं।

रवि किशन के ऊपर ध्यान देकर यदि कोई चरित्र गढ़ा जाए तो वे उस पर जान लड़ा देते हैं। किसी भी चरित्र में उसकी मूल तक जाकर अपना बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं। लापता लेडीज उनकी एक बेहतरीन फ़िल्म साबित होगी।

फिल्म के कैरेक्टर के बारे में रवि किशन कहते हैं कि इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का कैरेक्टर काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन हमने पूरी ईमानदारी से इस चरित्र को जिया है। निर्देशिका किरण राव को जो इस कैरेक्टर से चाहिए था, वो हमने अपनी तरफ से देने की कोशिश किया है। अब सबकुछ दर्शकों के हवाले है। फ़िल्म लापता लेडीज आगामी 1 मार्च को रिलीज की जाने की तैयारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+