रवि किशन, पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक, बड़े स्टार बनने से पहले कितना दर्द सह चुके हैं ये एक्टर्स
Bhojpuri Actors Struggle Journey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज कई नाम ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से जबरदस्त सफलता हासिल की है। भले ही आज ये सितारे करोड़ों में खेलते हों और आलीशान जिंदगी जीते हों, लेकिन कभी इन्होंने जिंदगी की सच्ची कसौटियों पर खुद को परखा है।
भोजपुरी स्टार्स की संघर्ष से भरी कहानी
ये भोजपुरी स्टार्स भले ही आज देशभर में फेमस हो गए हों लेकिन एक समय पर इनकी जिंदगी संघर्षों से भरी हुई थी। पर्सनल लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव के बाद ही इन स्टार्स ने ये मुकाम हासिल किया है। कड़ी मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही भोजपुरी सुपरस्टार्स के स्ट्रगल की कहानियां, जो आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
1. रवि किशन (अखबार बेचने से सांसद बनने तक का सफर)
रवि किशन आज न सिर्फ भोजपुरी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं, बल्कि राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन कभी वह इतने आर्थिक तंगी में थे कि अपनी मां के लिए एक साड़ी तक नहीं खरीद पाते थे। इस दौर में उन्होंने घर-घर जाकर अखबार तक बेचे थे। मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
2. खेसारी लाल यादव (दूध बेचने से सुपरस्टार बनने की कहानी)
भोजपुरी इंडस्ट्री के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने भी बहुत संघर्ष किया है। फिल्मों में आने से पहले वह खेती करते थे और साथ ही दूध बेचकर परिवार का पेट पालते थे। इतना ही नहीं, एक समय उन्होंने लिट्टी-चोखा बेचने तक का काम किया था। आज वह न सिर्फ शानदार एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं।
3. दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (पेट पालने के लिए स्टेज शोज करने से लेकर मेगास्टार बनने तक का सफर)
'निरहुआ' नाम से मशहूर दिनेश लाल यादव की शुरुआत बहुत ही साधारण रही है। कम उम्र में ही उन्होंने स्टेज शोज करने शुरू कर दिए थे, लेकिन तब पैसे इतने नहीं मिलते थे कि गाड़ी का किराया भी दिया जा सके। ऐसे में उन्हें शोज के लिए पैदल ही जाना पड़ता था। लेकिन आज वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।
4. यश कुमार (बल्ब बेचने से स्टार बनने तक की कहानी)
स्टाइल और स्वैग के लिए फेमस एक्टर यश कुमार की जिंदगी भी संघर्षों से भरी रही है। एक दौर ऐसा भी था जब उनके पास दो वक्त की रोटी के लिए पैसे नहीं थे। इस दौरान उन्होंने बल्ब बेचकर गुजारा किया था और कई बार मंदिर के बाहर भंडारे में खाना खाने को मजबूर हुए थे, लेकिन आज वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
5. अवधेश मिश्रा (ड्राइवर की नौकरी से नेगेटिव रोल के किंग बनने तक की कहानी)
भोजपुरी फिल्मों में विलेन के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाले अवधेश मिश्रा की शुरुआत बेहद कठिन थी। परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्होंने ड्राइवर की नौकरी की थी। इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया था। आज वह इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय निगेटिव किरदार निभाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
6. पवन सिंह (स्टेज शोज से लेकर इंटरनेशनल पॉपुलैरिटी हासिल करने तक का सफर)
भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह ने सिंगिंग और एक्टिंग दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई है। बचपन से ही उन्होंने स्टेज शोज करने शुरू कर दिए थे। आज उनका नाम भारत ही नहीं, विदेशों तक गूंजता है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है।
7. मनोज तिवारी (घाटों पर गाना गाने वाले लड़के से सांसद बनने तक का सफर)
भोजपुरी सिनेमा के सिंगिंग सेंसेशन और सांसद मनोज तिवारी की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक है। बचपन में पिता का साया उठ गया था और घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। ऐसे में उन्होंने बनारस के घाटों पर गाना गाकर पैसे कमाने शुरू किए थे। आज वह न सिर्फ एक मशहूर गायक और अभिनेता हैं बल्कि एक सफल राजनेता भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications